फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   case of assault registered against Praspa leader and sons in Gorakhpur

गोरखपुर: प्रसपा नेता व उनके बेटों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज

Wed, 24 Nov 2021 11:46 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 24 Nov 2021 11:46 AM IST
सार

बांसगांव के वार्ड नंबर नौ निवासी विश्वजीत सिंह का आरोप है कि सोमवार रात 10 बजे वे रेलवे क्लब में आयोजित प्रीतिभोज में शामिल होने गए थे। लौटते समय रेलवे क्लब गेट पर कुछ लोगों ने घेरकर उनकी पिटाई कर दी।

विज्ञापन
case of assault registered against Praspa leader and sons in Gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

गोरखपुर शहर के रेलवे क्लब में आयोजित एक कार्यक्रम से लौटने के दौरान सोमवार देर रात कुछ लोगों ने एक व्यक्ति को पीट दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल का उपचार कराया और फिर आरोपी प्रसपा नेता व उनके दो बेटों के खिलाफ केस दर्ज किया।
विज्ञापन


बांसगांव के वार्ड नंबर नौ निवासी विश्वजीत सिंह का आरोप है कि सोमवार रात 10 बजे वे रेलवे क्लब में आयोजित प्रीतिभोज में शामिल होने गए थे। लौटते समय रेलवे क्लब गेट पर कुछ लोगों ने घेरकर उनकी पिटाई कर दी। मौके पर पहुंची कैंट पुलिस विश्वजीत को जिला अस्पताल ले गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने प्रसपा के किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष अंशुमान सिंह व उनके बेटे कमलेश, विमलेश और पांच अज्ञात के खिलाफ बलवा, मारपीट और धमकी देने का केस दर्ज किया।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक कैंट मधुप नाथ मिश्रा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है। साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई होगी। इस मामले में प्रसपा नेता अंशुमान सिंह का कहना है कि इस घटना से मेरा व मेरे बेटों का कोई लेना देना नहीं है। गलत तरीके से केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed