फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Case filed against seven for beating BSF jawan and brother in Deoria

देवरिया: बीएसएफ जवान व भाई की पिटाई में सात पर केस दर्ज, लखनऊ के केजीएमसी अस्पताल में भर्ती है युवक

Wed, 02 Jun 2021 06:46 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Wed, 02 Jun 2021 06:46 PM IST
सार

कच्ची सड़क पर ईंट बिछाई को लेकर पड़ोसी से विवाद हुआ विवाद, बहूभोज के दिन युवक पर किया गया था हमला।

विज्ञापन
Case filed against seven for beating BSF jawan and brother in Deoria
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

देवरिया जिले के मईल थाना के बरठा बाबू गांव में सोमवार को बहूभोज के दौरान मारपीट में पुलिस ने सात लोगों पर जान लेवा हमला व बलवा का मुकदमा दर्ज किया है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गंभीर रूप से घायल युवक का केजीएमयू में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


बरठा बाबू गांव निवासी वशिष्ठ तिवारी के पुत्र रमेश तिवारी की 27 मई को शादी थी। कच्ची सड़क पर ईंट बिछाई पर उनका पड़ोसी से विवाद हुआ था। सोमवार की रात में बहूभोज में गांव के लोग शामिल हुए। इसी बीच कुछ लोगों ने जानलेवा हमला बोल दिया।
विज्ञापन


बीएसएफ जवान कृष्ण मुरारी तिवारी व रमेश तिवारी घायल हो गए। रमेश तिवारी को जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां से उन्हें गोरखपुर रेफर कर दिया। गोरखपुर के प्राइवेट अस्पताल से भी उन्हें रेफर कर दिया गया। उन्हें लखनऊ के केजीएमयू में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन दिन बाद भी घायल रमेश तिवारी को होश नहीं आया है। वहीं पुलिस ने वशिष्ठ तिवारी की तहरीर पर गांव के परशुराम सिह, राजेश, श्रीराम, नन्हे, आकाश, खोरन व गोलू गोड़ पर मारपीट, जानलेवा हमला व बलवा का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने तीन आरोपियों परशुराम सिंह, बेटे नन्हें सिंह व श्रीराम सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।


इस बाबत थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने बताया कि घायल रमेश तिवारी के पिता वशिष्ठ तिवारी की तहरीर पर सात लोगों पर केस दर्ज किया गया है। इसमें तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों को भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed