फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   brother committed suicide by consuming poison due to girl insisting on marrying her lover

यूपी: प्रेमी के साथ शादी की जिद पर अड़ी युवती, भाई ने जहर खाकर दी जान

Sun, 21 Nov 2021 04:58 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Sun, 21 Nov 2021 04:58 PM IST
सार

दो दिन पूर्व युवती गांव के ही एक युवक के साथ फरार हो गई थी। भाई की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू की तो दोनों को बरामद कर लिया। परिजनों के काफी समझाने पर भी युवती प्रेमी के साथ शादी करने की बात पर अड़ी रही। इसी बात से परेशान भाई ने जहरीला पदार्थ खा लिया।

विज्ञापन
brother committed suicide by consuming poison due to girl insisting on marrying her lover
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महराजगंज जिले के नौतनवां थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती उसी गांव के युवक के साथ फरार हो गई। दोनों की बरामदगी के बाद परिजनों ने युवती को काफी समझाने-बुझाने की कोशिश की। इसके बावजूद युवती द्वारा परिजनों की बात न मानने की घटना से आहत उसके भाई ने रविवार की सुबह जहरीला पदार्थ खा लिया। जानकारी होते ही परिजनों ने उसे आनन-फानन नौतनवां स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजन अवाक रह गए और शव का पोस्टमार्टम कराने से पुलिस को रोकने लगे। अफरा-तफरी के बीच पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक ने दो दिन पहले थाने में तहरीर देकर गांव के ही एक युवक पर उसकी बहन को शादी का झांसा देकर उसे लेकर फरार होने का आरोप लगाया था। मामले में पुलिस अभियुक्त के खिलाफ 20 नवंबर की रात संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ के बाद युवती को उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन


इस बीच उक्त युवक ने लड़की से शादी करने से मना कर दिया, लेकिन लड़की उसी से शादी की जिद पर अड़ी रही। युवती के भाई ने बताया कि लड़के के शादी से इनकार करने के बाद वह अपनी बहन को समझाने-बुझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह उसकी बात मानने के लिए तैयार नहीं थी। जिससे आजिज आकर उसने लोक लाज के डर से रविवार की सुबह जहरीला पदार्थ खा लिया और बाइक लेकर घर से बाहर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ देर बाद गांव से कुछ दूरी पर युवक के सड़क पर गिरे पड़े होने की सूचना मिली। आनन-फानन परिजनों ने उसे नौतनवां स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार पांडेय ने मौके पर पहुंचकर युवक का बयान लिया।

सीओ कोमल प्रसाद मिश्र ने ग्राम प्रधान एवं परिजनों से घटनाक्रम की जानकारी ली। इस दौरान कुछ देर बाद युवक की मौत हो गई। जिसके बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के परिजन पुलिस को पोस्टमार्टम कराने से रोकने का प्रयास करते रहे। अफरा-तफरी के बीच काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि युवती के भाई की तहरीर पर गांव के ही एक युवक के खिलाफ शादी का झांसा देकर उसे लेकर फरार होने का मुकदमा दर्ज किया गया था। वहीं युवती के भाई की मौत के बाद उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सीओ कोमल प्रसाद मिश्र का कहना है कि परिजनों एवं ग्राम प्रधान से घटनाक्रम की जानकारी ली गई है। नौतनवां पुलिस को आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed