फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Boyfriend Molested teenager on pretext of marriage in sant kabair nagar

संतकबीरनगर: प्रेमी ने शादी का झांसा देकर किशोरी से किया दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 05 Aug 2021 05:36 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 05 Aug 2021 05:36 PM IST
सार

महुली क्षेत्र की रहने वाली किशोरी का बस्ती के लालगंज क्षेत्र के युवक से दो साल से था प्रेम संबंध, पांच जुलाई को आरोपी ने शादी का झांसा देकर किशोरी से किया दुष्कर्म।

विज्ञापन
Boyfriend Molested teenager on pretext of marriage in sant kabair nagar
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

संतकबीरनगर जिले के महुली क्षेत्र की रहने वाली किशोरी से बस्ती के लालगंज क्षेत्र का युवक पहले प्रेम संबंध बनाया और फिर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। प्रेमी जब शादी करने से मुकर गया तो मां के साथ गुरुवार को किशोरी महुली थाने पहुंच गई। पुलिस ने प्रेमी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया। पुलिस आरोपी की तलाश शुरू कर दिया।

विज्ञापन


महुली क्षेत्र की रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी से दो साल पहले बस्ती जिले के लालगंज क्षेत्र के खरवनिया खुर्द निवासी सूरज नामक युवक ने प्रेम संबंध बनाया। आरोप है कि प्रेमी ने किशोरी से शादी करने का झांसा देकर पांच जुलाई 2021 को दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


अब शादी करने से प्रेमी मुकर रहा है। पीड़िता ने अपनी मां को घटना की जानकारी दी। गुरुवार को मां के साथ किशोरी महुली थाने पहुंची। मां ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ रणविजय सिंह ने बताया कि बस्ती जिले के लालगंज क्षेत्र के खरवनिया खुर्द गांव निवासी आरोपी सूरज के खिलाफ दुष्कर्म और पॉस्को एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित किशोरी को महिला कांस्टेबल की सुरक्षा में मेडिकल जांच के लिए भेजा गया। जबकि आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास शुरू कर दिया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed