{"_id":"5f7d452d4c560f30631efb36","slug":"boy-dead-body-found-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"काम पर जाने की बात कहकर घर से निकला था युवक, इस हाल में मिला शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
काम पर जाने की बात कहकर घर से निकला था युवक, इस हाल में मिला शव, हत्या की आशंका
Wed, 07 Oct 2020 10:03 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, उरुवा (गोरखपुर)।
अमर उजाला ब्यूरो, उरुवा (गोरखपुर)।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 07 Oct 2020 10:03 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के उरुवा इलाके के मरचा गांव के पास स्थित पुलिया के नीचे संदीप (26) का शव मिला। शरीर पर चोट के निशान पाए जाने से हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, मरची गांव निवासी झकरी का बेटा संदीप तीन भाइयों में सबसे छोटा था। दिसंबर में उसकी शादी तय थी। घरवालों ने बताया कि सोमवार को वह काम पर जाने की बात कहते हुए घर से निकला था। देर रात तक वह नहीं लौटा तो उसकी तलाश की गई, लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन
इधर, मरचा गांव के पास पुलिया के नीचे मंगलवार की सुबह ग्रामीणों ने एक शव देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शिनाख्त की कोशिश की तो उसकी पहचान पड़ोसी गांव मरची निवासी संदीप के रूप में र्हुई। पुलिस को अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
खजनी इलाके के ग्राम सभा खुटहना निवासी मंसूर (32) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, सोमवार की रात उसकी तबीयत अचानक खराब हो गई थी, जिसके बाद घरवाले उसे मेडिकल कॉलेज ले गए, वहां उसकी मौत हो गई। उधर, ग्रामीणों का कहना है कि मंसूर कच्ची शराब पीकर घर गया था। इसी बात पर विवाद हो गया। इसके बाद मंसूर ने जहर खा लिया और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।