फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   boy committed suicide on shot with license gun in sant kabir nagar

लाइसेंसी बंदूक से युवक ने गोली मारकर की खुदकुशी, पिता ने बताई ये बात

Sat, 03 Oct 2020 05:16 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, संतकबीरनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, संतकबीरनगर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 03 Oct 2020 05:16 PM IST
विज्ञापन
boy committed suicide on shot with license gun in sant kabir nagar
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

संतकबीरनगर जिले के कोतवाली क्षेत्र के पिपरा गांव के एक युवक ने शनिवार को दोपहर में कमरे में खुद को लाइसेंसी बंदूक से गोली मार कर खुदकुशी कर ली। गोली की आवाज सुनकर परिजन जब तक कमरे में पहुंचे तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम भी पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


एसआई शैलेंद्र शुक्ला और एसआई चंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि पिपरा गांव निवासी 22 वर्षीय राघवेंद्र राय पुत्र ओम प्रकाश राय ने शनिवार को दोपहर में पिता की लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार ली। मौके पर ही राघवेंद्र की मौत हो गई।
विज्ञापन


पुलिस की पूछताछ में पीड़ित पिता ओम प्रकाश राय ने बताया कि वह परसा चौराहे पर मेडिकल स्टोर चलाते हैं। बंदूक उनके नाम से है। उनके दो बेटे और दो बेटियां है। सिर्फ बड़ी बेटी की शादी हुई है। बड़ा बेटा राघवेंद्र इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई की थी। उसके बाद मानसिग रोगी हो गया तो आगे की पढ़ाई छूट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता ने बताया की चार-पांच साल से बेटे की गोरखपुर में एक मनोरोग विशेषज्ञ के वहां से दवा चल रही थी। मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने से डिप्रेशन में आकर बेटे ने आत्मघाती कदम उठा लिया। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने भी जांच पड़ताल की।


लाइसेंसी बंदूक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। घटना से पीड़ित परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। कोतवाल रवींद्र कुमार ने बताया कि जांच में पता चला कि युवक मानसिक रूप से कमजोर था। युवक ने अपने पिता की लाइसेंसी बंदूक से खुद को गले में गोली मारकर आत्महत्या कर लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed