फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   BDC member gun shot in Jhanga police station Gorakhpur

पुलिस दबा गई मामला: थाने में निवर्तमान बीडीसी सदस्य को लगी गोली, रिवाल्वर देख रहे सिपाही से दबा था ट्रिगर

Sat, 06 Mar 2021 02:15 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 06 Mar 2021 02:15 PM IST
सार

  • झंगहा थाने में निवर्तमान बीडीसी सदस्य को लगी गोली
  • तीन दिन पहले की घटना, सिपाही देख रहा था रिवाल्वर

विज्ञापन
BDC member gun shot in Jhanga police station Gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : iStock

विस्तार

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले की पुलिस बड़े से बड़े मामले को रफा-दफा करने में माहिर हो गई है। ताजा मामला जिले के झंगहा थाने में असलहा जमा करने गए निवर्तमान क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) के पैर में गोली लगने का है।
विज्ञापन


पता चला है कि तीन दिन पहले बीडीसी सदस्य को गोली तब लगी, जब एक सिपाही उनका रिवाल्वर देख रहा था। इसी दौरान ट्रिगर दब गया। घायल को थानेदार शहर के प्राइवेट अस्पताल में ले गए। उपचार के बाद उन्हें घर पहुंचा दिया, मगर इसकी जानकारी आला अफसरों तक को देना तो दूर, किसी को भनक तक भी नहीं लगने दी गई।
विज्ञापन


शुक्रवार को घटना की जानकारी एसएसपी को हुई तो उन्होंने पूछताछ शुरू कर दी। जिसके बाद जांच पड़ताल शुरू की गई है। जानकारी के मुताबिक, झंगहा इलाके के निवर्तमान क्षेत्र पंचायत सदस्य के नाम से लाइसेंसी रिवाल्वर है। तीन दिन पहले थाने से फोन आने पर वह रिवाल्वर जमा करने झंगहा थाने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोडेड रिवाल्वर उन्होंने थानेदार के मेज पर रख दिया। वहां मौजूद सिपाही उनका रिवाल्वर लेकर देखने लगा। इसी दौरान ट्रिगर दबने से गोली चल गई, जो निवर्तमान क्षेत्र पंचायत सदस्य के दाहिने पैर में जा लगी। घटना की जानकारी किसी को न हो, इसलिए पुलिसकर्मियों ने घायल का मोबाइल फोन भी कब्जे में ले लिया।

झंगहा एसओ, घायल को अपनी गाड़ी से कैंट क्षेत्र के प्राइवेट अस्तपाल ले गए। एक्स-रे कराने पर पता चला कि पैर में लगी गोली पार हो गई है। उपचार के बाद निवर्तमान क्षेत्र पंचायत सदस्य को पुलिसकर्मियों ने उनके घर पहुंचा दिया। यह भी पता चला है कि पुलिसकर्मियों ने उनसे घटना किसी को न बताने की मनुहार भी की। उधर, एसओ बीबी राजभर का कहना है कि वह वीआईपी ड्यूटी पर थे। उन्हें मामले की जानकारी नहीं है।


एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने कहा कि थाने में गोली चलने से निवर्तमान क्षेत्र पंचायत सदस्य के घायल होने की जानकारी थानेदार ने नहीं दी है। मामले की जांच कराई जा रही है। दोषियों पर कार्रवाई होगी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed