{"_id":"5ffc39988ebc3e2e721ea92e","slug":"attempt-to-burn-five-sleeping-people-in-room-at-siddharthnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: कमरे में सो रहे पांच लोगों को जिंदा जलाने का प्रयास, ग्रामीणों ने बचाई सबकी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यूपी: कमरे में सो रहे पांच लोगों को जिंदा जलाने का प्रयास, ग्रामीणों ने बचाई सबकी जान
Mon, 11 Jan 2021 05:14 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 11 Jan 2021 05:14 PM IST
विज्ञापन
आग। (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां कमरे में सो रहे एक परिवार के पांच सदस्यों को जलाने का प्रयास किया गया। गेट को बंद कर बाहर से पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई।
शोर सुनकर ग्रामीणों ने आग बुझाई और गेट का ताला तोड़कर सभी को सुरक्षित बाहर निकाला। घटना इटवा थानाक्षेत्र के मैलानी गांव में रविवार देर रात हुई। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
क्षेत्र के मैलानी गांव निवासी रामजी के मुताबिक रविवार को खाना खाने के बाद अपने परिवार के पांच सदस्यों के साथ घर के सामने स्थित कमरे में सोया था। आरोप है कि रात करीब 12 बजे कुछ लोग आए और पेट्रोल छिड़ककर बाहर चैनल गेट में ताला लगाकर आग लगा दी।
विज्ञापन
आग और धुंआ होने के कारण लोग जगे और मदद की गुहार लगाई। शोर सुनकर पहुंचे गांववालों ने बाहर का लगा ताला तोड़कर लोगों को बाहर निकालने में मदद की। पीड़ित का यह भी आरोप है कि 7.15 और 10.10 पर मोबाइल फोन पर कॉल करके जान से मारने की धमकी भी दी गई।
उन्होंने इसके लिए पूर्व में हुए झगड़े में शामिल एक व्यक्ति पर भी इस घटना में शामिल होने की शंका जताई है। इस मामले में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। इस बाबत थानाध्यक्ष इटवा वेदप्रकाश श्रीवास्तव का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला गोरखपुर के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।