{"_id":"60bdf3b18ebc3e27722d5934","slug":"animal-smugglers-attack-on-police-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुस्साहस: गोरखपुर में पशु तस्करों ने पुलिस टीम पर किया हमला, सिपाहियों ने भागकर बचाई जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दुस्साहस: गोरखपुर में पशु तस्करों ने पुलिस टीम पर किया हमला, सिपाहियों ने भागकर बचाई जान
Mon, 07 Jun 2021 03:53 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 07 Jun 2021 03:53 PM IST
सार
गोरखपुर में गश्त कर रहे सिपाहियों ने पशु तस्करों को रोका तो उन्होंने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। सिपाहियों ने भागकर जान बचाई। मौके पर उनकी बाइक छूट गई। दुस्साहस दिखाते हुए पशु तस्करों ने बाइक की टंकी व हेडलाइट तोड़ दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में पशु तस्करों ने पुलिस टीम पर ही हमला कर दिया। सिपाहियों ने बड़ी मुश्किल से भागकर जान बचाई। इस दौरान पशु तस्करों ने सिपाहियों की बाइक की टंकी व हेडलाइट तोड़ दी। कंट्रोल रूम में सूचना देने पर देर रात तक शहर की नाकाबंदी कर पिकअप सवार तस्करों की तलाश की गई लेकिन पता नहीं चला।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि गोरखपुर शहर के कैंट क्षेत्र के बेतियाहाता में रविवार की रात सिपाही गश्त कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने हनुमान मंदिर के पास खड़ी पिकअप में 10 युवकों को बैठा देख संदेह हुआ। उन्होंने टोका तो पिकअप सवार युवकों ने पथराव करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
पत्थरों से बचने के लिए सिपाही बाइक से उतर गए और पीछे भागने लगे। इस दौरान पशु तस्करों ने उन्हें दौड़ा लिया। मौके पर छूटी सिपाहियों की बाइक में तोड़फोड़ करने के बाद ट्रांसपोर्ट नगर की तरफ भाग निकले।
विज्ञापन
सिपाहियों ने इस घटना की जानकारी वायरलेस सेट से कंट्रोल रूम में दी। खबर मिलते ही प्रभारी निरीक्षक कैंट के साथ ही आसपास के थानेदार मौके पर पहुंचे। पूरे शहर की नाकाबंदी कर पिकअप सवार पशु तस्करों की तलाश शुरू कर दी गई लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला।