{"_id":"60e5cff8a4cf0615e252cc88","slug":"animal-smugglers-absconding-after-pelting-stones-at-police-jeep-in-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: पुलिस की जीप पर पथराव कर पशु तस्कर फरार, होमगार्ड घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गोरखपुर: पुलिस की जीप पर पथराव कर पशु तस्कर फरार, होमगार्ड घायल
Wed, 07 Jul 2021 09:32 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 07 Jul 2021 09:32 PM IST
सार
दो दिन के भीतर दो बार पुलिस से तस्करों का हो चुका आमना-सामना, चकमा देने में रहे सफल, जीप पर पिकअप से टक्कर मारने के बाद पथराव भी किया, सिपाही की बाइक क्षतिग्रस्त।
विज्ञापन
पथराव में बाइक क्षतिग्रस्त।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
गोरखपुर जिले में चिलुआताल इलाके के मोहरीपुर के पास मंगलवार की आधी रात पशु तस्करों ने चिलुआताल थाने की जीप में टक्कर मारने के साथ ही पथराव भी किया। बदमाश पथराव करते हुए फरार हो गए और पुलिस ने किसी तरह से खुद का बचाव किया। पथराव से एक होमगार्ड को चोट आई है। एक होमगार्ड की बाइक क्षतिग्रस्त हो गई है। रास्ते में जो भी पुलिस वाला तस्करों के रास्ते में आया, उनपर पथराव किया गया। पिछले दो दिन के भीतर पशु तस्करों और पुलिस का दो बार आमना-सामना हो चुका है लेकिन तस्कर भागने में सफल रहे हैं।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार की आधी रात प्रभारी निरीक्षक चिलुआताल, दो उप निरीक्षक, तीन पुरुष आरक्षी सिपाही व एक महिला आरक्षी के साथ कहीं से दबिश देकर लौट रहे थे। मोहरीपुर चौराहे से आगे फैमिली मार्ट के पास एक पिकअप पर कुछ लोग पशुओं ने चढ़ा रहे थे।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक अपनी टीम के साथ गाड़ी से उतरे तो तस्कर पिकअप पर सवार हो गए। इसके बाद तेजी से पुलिस की जीप में टक्कर मारने के बाद पत्थर फेंकते हुए महुआतर की तरफ भागने लगे। महेसरा पुल पर एक सिपाही शेषमणी व होम गार्ड प्रधान सिंह खड़े थे।
विज्ञापन
तस्करों ने उन्हें देखते ही पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। इससे उनकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और होमगार्ड के पेट व पीठ में चोट आई है। आगे बढ़ते समय महुआतर के पास रात्रि गश्त कर रहे दो आरक्षियों पर तस्करों ने पत्थर चलाए। दोनों बाल-बाल बचे। वहां से पिकअप लेकर तस्कर बलापार टिकरिया मार्ग पर पहुंचे, यहां जीतपुर की तरफ से आ रहे आरक्षी को भी पत्थर चलाकर मारा और भाग निकले।
Trending Videos
एडीजी ने भी दिया था पकड़े जाने का आश्वासन
शाहपुर की आवास विकास कॉलोनी में पथराव के बाद एडीजी अखिल कुमार खुद मौके पर पहुंचे थे। वहां उन्होंने जल्द पशु तस्करों के पकड़े जाने का आश्वासन भी दिया था लेकिन इसके बाद भी पशु तस्कर दबोचे नहीं जा सके है। उलटे पशु तस्करों का हमला पुलिस पर भी बढ़ गया है।
अभी सोमवार की रात में ही शाहपुर और गुलरिहा पुलिस ने पशु तस्करों की घेराबंदी की थी लेकिन वे फरार हो गए। इसके पहले शाहपुर इलाके में भी पुलिस
जून माह में हुई घटनाएं
07 जून: कैंट इलाके के बेतियाहाता चौक पर सिपाहियों की बाइक में टक्कर मारकर पशु तस्कर फरार हुए।
12 जून: शाहपुर इलाके के आवास विकास कॉलोनी में इंजीनियर के घर पर पथराव किया।
15 जून: फिर इसी कॉलोनी के एक घर पर पशु तस्करों ने पथराव किया।
अभी सोमवार की रात में ही शाहपुर और गुलरिहा पुलिस ने पशु तस्करों की घेराबंदी की थी लेकिन वे फरार हो गए। इसके पहले शाहपुर इलाके में भी पुलिस
जून माह में हुई घटनाएं
07 जून: कैंट इलाके के बेतियाहाता चौक पर सिपाहियों की बाइक में टक्कर मारकर पशु तस्कर फरार हुए।
12 जून: शाहपुर इलाके के आवास विकास कॉलोनी में इंजीनियर के घर पर पथराव किया।
15 जून: फिर इसी कॉलोनी के एक घर पर पशु तस्करों ने पथराव किया।