{"_id":"6ac564a6b4b654656a07a781","slug":"fir-registered-against-the-group-coordinator-for-the-black-marketing-of-ration-supplies-thakurdwara-news-c-278-1-smbd1008-102603-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: राशन कालाबाजारी की कालाबाजारी में समूह संचालिका पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: राशन कालाबाजारी की कालाबाजारी में समूह संचालिका पर प्राथमिकी दर्ज
Wed, 07 Oct 2026 02:44 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Wed, 07 Oct 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
डिलारी। गुतावली गांव में सोमवार देर रात 60 क्विंटल राशन की कालाबाजारी के आरोप में एक समूह संचालिका के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने राम रहीम स्वयं सहायता समूह की संचालिका सीमा खातून पर यह कार्रवाई पूर्ति निरीक्षक की तहरीर पर की है।
पूर्ति निरीक्षक जयवीर सिंह के अनुसार, मंझोली गांव में राशन डीलर का पद रिक्त होने के कारण वहां के कार्डधारक गुतावली के डीलर से जुड़े थे। कुछ समय पहले मंझोली में पवन कुमार को नया राशन डीलर नियुक्त किया गया। समूह संचालिका सीमा खातून को शेष राशन नए डीलर को हस्तांतरित करने का आदेश दिया गया था। आरोप है कि उन्होंने इस आदेश का पालन नहीं किया। उपजिलाधिकारी के निर्देश पर नायब तहसीलदार विजय कुमार श्रीवास्तव ने 28 सितंबर को टीम के साथ छापा मारा। जांच के दौरान राशन की दुकान बंद मिली। कमेटी ने दुकान का ताला तोड़कर जांच की। जांच में 36 क्विंटल 57 किलो गेहूं और 24 कुंतल 94 किलो चावल स्टॉक में कम पाया गया। जिलाधिकारी से स्वीकृति मिलने के बाद पूर्ति निरीक्षक की तहरीर पर आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक विजेन्द्र सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।