{"_id":"5f9fb0f37242d1018d3872f0","slug":"accused-arrest-for-sofa-artisan-murdered-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: चोरी का आरोप लगाने पर दोस्त ने की थी सोफा कारीगर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गोरखपुर: चोरी का आरोप लगाने पर दोस्त ने की थी सोफा कारीगर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Mon, 02 Nov 2020 12:41 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 02 Nov 2020 12:41 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरी का इलजाम लगाने व गालीगलौज का बदला लेने के लिए दोस्त ने ही सोफा कारीगर वाजिद अली की हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी आकाश केवट को शनिवार की रात आठ बजे नकहा ओवरब्रिज के पास से पकड़ लिया।
विज्ञापन
एसपी सिटी डॉ. कौस्तुभ ने बताया कि बीते 21 अक्तूबर को दिन में गोरखनाथ के लच्छीपुर में सोफा कारीगर वाजिद अली (40) की सिर पर प्रहार कर हत्या कर दी गई थी। शव उनके घर में पड़ा था। शाम करीब आठ बजे मकान में किराएदार बहादुर मजदूरी कर लौटा तो देखा कि वाजिद का शव पड़ा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। पास में ही रसोई गैस का एक छोटा सिलिंडर पड़ा मिला, जिस पर खून लगा था।
विज्ञापन
पुलिस केस दर्ज कर प्रॉपर्टी के विवाद में वारदात के एंगल पर जांच कर रही थी, लेकिन बाद में उसे सर्विलांस से गोरखनाथ इलाके के लच्छीपुर निवासी आकाश के बारे में जानकारी मिली। पता चला कि वह दिन में वाजिद से उसके घर पर मिलने गया था। उसके साथ शराब पी थी। जिसके बाद पुलिस ने शनिवार की रात आकाश को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, आकाश ने पूछताछ में जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि वाजिद ने कुछ दिन पहले उसके ऊपर चोरी का इलजाम लगाकर गालीगलौज की थी। वह उसी का बदला लेना चाहता था। पुलिस ने बताया कि आरोपी आकाश मजदूर है। अक्सर वह वाजिद के साथ ही रहता था।