फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Aashiq Mijaz Daroga Case Accused Daroga arrested in basti

आशिक मिजाज दरोगा प्रकरण: आरोपी दरोगा गिरफ्तार, दस पुलिसकर्मियों समेत 12 के खिलाफ है केस दर्ज

Mon, 22 Mar 2021 01:27 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती। Published by: vivek shukla Updated Mon, 22 Mar 2021 01:27 PM IST
विज्ञापन
Aashiq Mijaz Daroga Case Accused Daroga arrested in basti
पुलिस की हिरासत में आरोपी दरोगा। - फोटो : अमर उजाला।

युवती से अश्लील चैट और आपत्तिजनक व्यवहार, उत्पीड़न के आरोपी निलंबित दरोगा दीपक सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। एसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि कोतवाली थाने में दर्ज कराए गए मुकदमे में मौजूद साक्ष्य के आधार पर दीपक सिंह को गिरफ्तार किया गया है। बाकी आरोपितों के खिलाफ जैसे-जैसे साक्ष्य मिलते जाएंगे, वैसे गिरफ्तारी की जाएगी।

विज्ञापन


बता दें कि आशिक मिजाज दरोगा की हरकतों पर लगाम न लगाने और युवती की शिकायतों की अनदेखी के मामले में रविवार को कई पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की गई थी। शासन ने तत्कालीन सीओ को भी निलंबित कर दिया। वहीं पीड़िता की तहरीर पर दस पुलिसकर्मियों समेत 12 के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। इनमें पूर्व कोतवाल, महिला थाने की पूर्व प्रभारी, तीन दरोगा, पांच सिपाही, कानूनगो व लेखपाल शामिल हैं।
विज्ञापन


पीड़िता की तहरीर पर मुख्य आरोपी दरोगा दीपक सिंह, उसके भाई दरोगा राजन सिंह मूल निवासी सोनबरसा बाजार, चौरीचौरा, गोरखपुर, पूर्व कोतवाल रामपाल यादव मूल निवासी गाजीपुर, पूर्व महिला थाना प्रभारी शीला यादव मूल निवासी बलिया, दरोगा अभिषेक सिंह, कानूनगो सतीश, हल्का लेखपाल शालिनी सिंह, आरक्षी पवन कुमार कुशवाहा, आलोक कुमार, संजय कुमार, महिला आरक्षी दीक्षा यादव, नीलम सिंह तथा दो-तीन अज्ञात पुलिसकर्मियों पर संगीन आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है। नवागत एसपी आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि मामले की उच्चस्तरीय जांच हो रही है। नामजद पुलिसकर्मियों को निलंबित करते हुए लाइन हाजिर कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed