फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   11 smugglers arrested for 154 cattle loaded on six trucks at Kushinagar

यूपी: छह ट्रकों पर लदे 154 मवेशी कराए गए मुक्त, 11 तस्कर गिरफ्तार

Fri, 18 Sep 2020 04:05 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 18 Sep 2020 04:05 PM IST
विज्ञापन
11 smugglers arrested for 154 cattle loaded on six trucks at Kushinagar
मौके पर जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में तरयासुजान पुलिस ने बृहस्पतिवार की देर रात फोरलेन के टड़वा चौराहे के पास सड़क पर घेराबंदी करके बिहार की तरफ जा रहे छह ट्रकों को पकड़ा। इन ट्रकों पर गोवंशीय पशु लदे हुए थे। शुक्रवार की दोपहर में तरयासुजान थाने में इन ट्रकों से पशुओं को उतारकर गिना गया तो कुल 154 मवेशी इन पर लदे पाए गए। पुलिस ने 11 पशु तस्करों को भी गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


बिहार बार्डर से सटे तरयासुजान थाना क्षेत्र से होकर पशुओं व अवैध शराब की तस्करी का मामला अक्सर चर्चा में रहता है। बृहस्पतिवार की रात में एसओ तरयासुजान धर्मेंद्र कुमार सिंह व चौकी प्रभारी बहादुरपुर पीएन सिंह ने एक सूचना के आधार पर हाइवे से गुजरने वाले ट्रकों की तलाशी शुरू की। इस दौरान हाइवे पर ट्रकों की कतार लग गई। इनमें से छह ट्रकों पर उन पर सवार 11 लोगों को पकड़कर थाने भेजा गया।
विज्ञापन


शुक्रवार की दोपहर में इन ट्रकों पर लदे पशुओं को उतारकर उनकी गणना कराई गई तो उन पर कुल 154 पशु लदे हुए थे। बताया जा रहा है कि एक दर्जन मवेशी गंभीर रूप से बीमार थे जिनमें से कुछ की मौत भी हो गई है। पकड़े गए लोगों ने पूछताछ में बताया कि आजमगढ़ से संतकबीरनगर होते हुए गोरखपुर व कुशीनगर के रास्ते इन ट्रकों को पूर्णिया भेजा जा रहा था। वहां से इन्हें कोलकाता भेजा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तरयासुजान एसओ धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि इन ट्रकों के साथ पकड़े गए तस्कर मेराज अंसारी, आरिफ अंसारी, हारुन, खुर्शीद व मोहम्मद आजमगढ़ जिले के निवासी हैं जबकि मोहम्मद आरिफ अंबेडकरनगर, इरफान व मुबारक सिद्धार्थनगर तथा अब्दुल कयूम, नबी मोहम्मद व जगत नारायण सिंह संतकबीरनगर जिले के रहने वाले हैं। पकड़े गए लोगों के विरुद्ध पशु क्रूरता व गोवध निवारण अधिनियम सहित कई अन्य धाराओं का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed