{"_id":"618ceb171b451d757675ea2a","slug":"1-30-lakh-looted-from-bike-rider-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: बाइक सवार से 1.30 लाख की लूट, घटना को संदिग्ध मान रही पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गोरखपुर: बाइक सवार से 1.30 लाख की लूट, घटना को संदिग्ध मान रही पुलिस
Thu, 11 Nov 2021 03:36 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 11 Nov 2021 03:36 PM IST
सार
पुलिस का कहना है कि लूट की सूचना देने वाले छेदी ने कुछ लोगों से नौकरी के नाम पर सत्तर से अस्सी हजार रुपये लिए थे। नौकरी नहीं दिलवा पाए तो गायब हो गए थे। आज अचानक उन्हें देखकर रुपये देने वालों ने रोक लिया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गोरखपुर जिले के कैंट थानाक्षेत्र के बेतियाहाता में बुधवार रात एक व्यक्ति से 1.30 लाख रुपये की लूट हो गई। हालांकि पुलिस घटना को प्रथम दृष्टया संदिग्ध मान रही है। मामला नौकरी के नाम पर हुई धोखाधड़ी से जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, सहजनवां निवासी छेदी पासवान रात करीब आठ बजे बाइक से घर जा रहे थे। बेतियाहाता हनुमान मंदिर से पेट्रोल टंकी वाली गली में कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया और उनके पास मौजूद रकम को लूट लिया। छेदी ने इसकी सूचना डॉयल 112 पर दी।
विज्ञापन
सूचना पर तत्काल इंस्पेक्टर कैंट मौके पर पहुंचे। पुलिस का कहना है कि लूट की सूचना देने वाले छेदी ने कुछ लोगों से नौकरी के नाम पर सत्तर से अस्सी हजार रुपये लिए थे। नौकरी नहीं दिलवा पाए तो गायब हो गए थे। आज अचानक उन्हें देखकर रुपये देने वालों ने रोक लिया था।
विज्ञापन
कन्हैया लाल से ली थी रकम
पुलिस के अनुसार सेमरा नंबर दो निवासी कन्हैया लाल शहर में किराए के मकान में रहते हैं। उनके पिता दिल्ली में रहते हैं और बहन की शादी सहजनवां में हुई है। छेदी भी पहले शहर में ही किराए के मकान में रहते थे। इसी दौरान दोनों का परिचय हुआ। छेदी ने कन्हैया से नौकरी के नाम पर धीरे-धीरे 70 से 80 हजार रुपये ले लिए। इसके बाद से गायब थे। बुधवार की शाम को वह अचानक दिख गए और कन्हैया आदि ने उन्हें रोक लिया।
इंस्पेक्टर कैंट मधुप मिश्रा ने कहा कि लूट की सूचना मिली थी। जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया जांच में यह बात सामने आई है कि मामला नौकरी के नाम पर पैसों के लेनदेन का है। अभी मामले में तहरीर नहीं मिली है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।