फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   crime in women

Gorakhpur News: तिवारीपुर में घर में घुसकर बुजुर्ग को पीटा, बेटी के कपड़े फाड़े

Sat, 02 Sep 2023 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sat, 02 Sep 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
crime in women
तिवारीपुर में जानलेवा हमला और कपड़ा फाड़ने के आरोपी।
गाली देने से मना करने पर पड़ोसियों ने की वारदात, दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

दोनों परिवारों के बीच पुरानी रंजिश, केस दर्ज कर जांच कर रही पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। तिवारीपुर इलाके के एक मुहल्ले में बृहस्पतिवार की रात नौ बजे गाली देने से मना करने पर पड़ोसियों ने हमला कर दिया। आरोप है कि घर में घुसकर बुजुर्ग को लाठी-डंडे से पीट दिया। बचाव में आई बुजुर्ग की बेटी के कपड़े फाड़कर छेड़खानी की गई। मासूम बच्चे को भी पटकने का आरोप है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर बिट्टू, अदनान, शाहिल, छोटू, आशिद और 15 से 20 अज्ञात लोगों पर घर में घुसकर मारपीट, छेड़खानी, एससी-एसटी एक्ट, 7 सीएलए की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी शाहिद व अदनान को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया है।
घायल बुजुर्ग के बेटे ने केस दर्ज कराया है। पुलिस को दी तहरीर में बुजुर्ग के बेटे ने लिखा है कि वह पिता के साथ रात में घर के बाहर बैठा था। इसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर बिट्टू व अदनान गाली देने लगे। पिता ने गाली देने से मना किया तो आरोपी उन दोनों की पिटाई करने लगे। दोनों बचने के लिए घर के अंदर भागे।
विज्ञापन

आरोप है कि मनबढ़ घर में भी घुस गए और लाठी से पिता के सिर पर हमला कर दिया, जिससे उनका सिर फट गया। फिर जातिसूचक गालियां देने लगे। बहन बचाव में आई तो उसके कपड़े फाड़ दिए। गोद से बच्चे को छीनकर पटक दिया। संयोग अच्छा था कि उसे गंभीर चोट नहीं आई। आसपास के लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर आई पुलिस ने घायलों का अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने केस दर्ज कर दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed