फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   crime in women

Gorakhpur News: महिला पर धारदार हथियार से हमला, गंभीर

Tue, 22 Aug 2023 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Tue, 22 Aug 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
crime in women
चिलुआताल इलाके में धारदार ह​थियार के हमले में घायल महिला।
जगतबेला (गोरखपुर)। चिलुआताल इलाके के भिटनी गांव में रविवार की रात बच्चे के साथ छत पर सोई महिला पर युवक ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। उसका मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। पिता की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, भिटनी गांव निवासी उजैर आलम मुंबई में रहते हैं। पत्नी फातिमा (30) छोटे बच्चे के साथ गांव में रहती है। रविवार की रात फातिमा अपने छत पर बच्चे के साथ सोई थी। देर रात गांव का युवक छत पर चढ़ गया। खटपट की आवाज होने पर फातिमा की नींद टूट गई। उसने शोर मचाया तो युवक ने धारदार हथियार से गर्दन पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गई। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपी फरार हो गया। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को देने के साथ ही महिला को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। घटना की सूचना पर आए गीडा के नगवां निवासी पिता मुस्तफा ने थाने में तहरीर दी है। एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed