{"_id":"64f235c373c42e325303eef4","slug":"crime-in-attack-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-291382-2023-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गाली दी तो किशोर ने युवक के गले पर चाकू से कर दिया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गाली दी तो किशोर ने युवक के गले पर चाकू से कर दिया हमला
विज्ञापन
गुलरिहा इलाके में हुई घटना, आरोपी बाल अपचारी को पुलिस ने पकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
गुलरिहा। इलाके के एक गांव में बुधवार की रात करीब 11 बजे एक युवक ने गांव के एक किशोर को साला कह दिया। इससे नाराज किशोर ने युवक के गले पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर किशोर को पकड़ लिया। आरोपी को पुलिस ने मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर बाल सुधार गृह भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक, इलाके के एक गांव के युवक विकास का गांव की ही युवती से दो वर्ष पूर्व से प्रेम संबंध था। युवक की शादी हो चुकी है। विकास युवती के भाई को अक्सर साला आदि शब्द कहकर परेशान करता था। इसी बात से नाराज युवती के भाई ने बुधवार की रात गांव के चौराहे के पास युवक के गले पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। गुलरिहा पुलिस ने पीड़ित के पिता की तहरीर पर बृहस्पतिवार को आरोपी बाल अपचारी पर हत्या की कोशिश व धमकी देने का केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।