फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   crime in arresting

Gorakhpur News: आरटीओ के दलाल के फेर में फंसकर जेल गए...छूटे तो दर्ज कराया केस

Sun, 13 Aug 2023 08:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 13 Aug 2023 08:00 AM IST
विज्ञापन
crime in arresting
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
पादरी बाजार (गोरखपुर)। 12 साल पहले आरटीओ के दलाल ने एक शख्स के कार के आरटीओ रजिस्ट्रेशन के नाम पर रुपये लेने के बाद फर्जी आरसी पेपर दे दिया। नवंबर 2021 में खजांची चौराहे पर यातायात पुलिस ने नंबर प्लेट बदलकर चलाने के आरोप में पीड़ित को जेल भेज दिया। जेल से छूटने के बाद पीड़ित ने कोर्ट का सहारा लिया। शुक्रवार को कोर्ट के आदेश पर सिकरीगंज के बारीगांव निवासी अरिमर्दन सिंह व शाहपुर के रवींद्रनाथ पांडेय के खिलाफ शाहपुर पुलिस ने धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, रामगढ़ताल इलाके के चिलमापुर प्रताप नगर निवासी हेमंत कुमार त्रिपाठी ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि नवंबर 2011 में पैडलेगंज स्थित एक एजेंसी से कार खरीदी। कार लेने के बाद रजिस्ट्रेशन के लिए आरटीओ कार्यालय गए। वहां पर अरिमर्दन व रवींद्रनाथ मिले, दोनों ने कहा कि पैसा और पेपर दे दीजिए, कार का रजिस्ट्रेशन एक सप्ताह में कराकर आरसी पेपर खजांची चौराहे के पास दे देंगे। एक सप्ताह बाद आरोपियों ने कार का आरसी पेपर दे दिया।
विज्ञापन

इसके बाद पीड़ित ने आरसी पेपर पर अंकित नंबर का प्लेट लगाकर चलने लगे। डेढ़ साल पहले किसी काम से मेडिकल कॉलेज जा रहे थे, इसी दौरान खजांची चौराहे पर यातायात पुलिस ने रोक लिया और कार का पेपर देखने के बाद ऑनलाइन नंबर चेक किया तो किसी और का नाम दिखा रहा था। इसके बाद यातायात पुलिस ने फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चलने के आरोप में कार सीज कर पीड़ित को जेल भिजवा दिया। चार महीने बाद जमानत पर छूटने के बाद पीड़ित ने दोनों आरोपियों के खिलाफ शाहपुर थाने में तहरीर दी। वहां से कार्रवाई नहीं होने पर कोर्ट का सहारा लिया। शुक्रवार को कोर्ट के आदेश पर दोनों आरोपियों के खिलाफ शाहपुर पुलिस ने धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed