{"_id":"6567939b80b6b6c8ed06476a","slug":"cricket-jubilee-inter-college-team-becomes-champion-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-383951-2023-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट: जुबिली इंटर कॉलेज की टीम बनी चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेट: जुबिली इंटर कॉलेज की टीम बनी चैंपियन
Thu, 30 Nov 2023 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Thu, 30 Nov 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माध्यमिक विद्यालयीय अंडर-19 बालक वर्ग तहसीलस्तरीय प्रतियोगिता का समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। माध्यमिक विद्यालयीय अंडर-19 बालक वर्ग तहसीलस्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में जुबिली इंटर कॉलेज की टीम महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज को 72 रन से हराकर चैंपियन बनी।
जुबिली इंटर कॉलेज की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में महानगर की तीन टीमों ने प्रतिभाग किया। इसमें पहला मुकाबला महात्मा गांधी इंटर कॉलेज और महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज के बीच हुआ। महात्मा गांधी की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 10 विकेट खोकर 110 रन बनाए। जवाब में महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज की टीम ने 11.3 ओवर में चार विकेट खोकर छह विकेट से मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश किया।
फाइनल मुकाबला राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज और महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जुबिली इंटर कॉलेज ने निर्धारित 12 ओवर में पांच विकेट खोकर 131 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी महाराणा प्रताप कॉलेज की टीम 12 ओवर में 59 रन ही बना सकी। मैच में 74 रन की पारी खेलने वाले सागर को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
इससे पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन मौलाना आजाद हायर सेकेंडरी स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. गुलाम हैदर ने किया। मैच के अंपायर अक्षय, समर सिंह और प्रखर श्रीवास्तव रहे। इस अवसर पर डॉ. अरुणेंद्र राय, शिवशंकर मल्ल, नियाज अहमद, किशोर जायसवाल, प्रेम नारायण सिंह आदि मौजूद रहे।