{"_id":"68539f7e127300de5307f438","slug":"crb-satish-kumar-reached-gorakhpur-on-thursday-will-go-to-siwan-by-special-train-and-will-see-railway-track-2025-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vande Bharat: सीआरबी पहुंचे गोरखपुर, स्पेशल ट्रेन से जाएंगे सिवान; बोले- पूर्वोत्तर रेलवे के लिए गर्व की बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Vande Bharat: सीआरबी पहुंचे गोरखपुर, स्पेशल ट्रेन से जाएंगे सिवान; बोले- पूर्वोत्तर रेलवे के लिए गर्व की बात
Thu, 19 Jun 2025 10:56 AM IST
रोहित सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: रोहित सिंह
Updated Thu, 19 Jun 2025 10:56 AM IST
सार
रेलवे बोर्ड के चेयरमैन बृहस्पतिवार की सुबह करीब 10 बजे रेलवे स्टेशन पहुंचे। उन्होंने स्टेशन परिसर, क्रू लॉबी का निरीक्षण किया। रेल यूनियन के पदाधिकारियों से भी मिले। स्पेशल ट्रेन से विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण करते गोरखपुर से सिवान तक जाएंगे। वहीं, रेलवे की महाप्रबंधक और अन्य आला अधिकारी भी सिवान जाएंगे।
विज्ञापन
प्रेसवार्ता के दौरान सीआरबी व जीएम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 जून को सिवान में आयोजित जनसभा से गोरखपुर-पाटलिपुत्र (पटना) वंदे भारत को वर्चुअल रूप से हरी झंडी दिखाएंगे। तैयारियों का जायजा लेने रेलवे बोर्ड के चेयरमैन (सीआरबी) सतीश कुमार बृहस्पतिवार सुबह गोरखपुर पहुंचें। सबसे पहले उन्होंने स्टेशन परिसर का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
पत्रकारों से वार्ता करने के दौरान उन्होंने कहा, बीस जून को पीएम नरेन्द्र मोदी पाटलीपुत्र गोरखपुर वंदे भारत का शुभारंभ करेंगे। यह पूर्वोत्तर रेलवे और यहां की जनता के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि यात्री सुविधाओं पर कहा कि तेज़ी से काम किए जा रहे है। आने वाले दिनों में इसका असर देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
रेलवे बोर्ड अध्यक्ष बृहस्पतिवार को रेलवे स्टेशन स्थित एसी लाउंज में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। रेलवे की उपलब्धियों को गिनाते कहा कि रेलवे के विकास के लिए 19,858 करोड़ रुपये बजट मिला है। देश भर में कहा 1300 स्टेशनों का पुनर्विकास किया जा रहा है, जिसमें यूपी के 57 स्टेशन शामिल है।
विज्ञापन
उन्होंने अमृत भरत और वंदे भारत का जिक्र करते हुए बताया कि 50 नई वंदे भारत और 100 अमृत भरत बनाया जा रहा है। जिसमें 50 वंदे भारत जल्दी रेलवे को मिल जाएगी। अमृत भारत को यात्री सुविधाओं के लिहाज से जनरल कोच और स्लीपर कोच युक्त बनाया जा रहा है।
कहा कि रेलवे बोर्ड का प्रयास है कि हर सोसायटी की सुविधा के लिए ध्यान दे रहा है कि गोरखपुर कार्य अच्छे हो रहा तेज़ी से पुनर्विकास का काम हो रहा है रनिंग रूम का निरीक्षण के दौरान उन्होंने बताया कि यहाँ सुविधाएँ व्यवसाय सुधरी है। महाप्रबंधक और डीआरएम के नेतृत्व में बेहतर काम हो रहे हैं।
इस बीच उन्होंने तीसरी लाइन की यह तीसरी लाइन का भी ज़िक्र करते हुए कहा कि दोहरीकरण दोहरीकरण से दूसरी कारण रात का तेज़ी से कार्य चल रहा है आने वाले दिनों में इसका असर देखने को भी मिलेगा। उन्होंने खलीलाबाद से बहराइच के बीच चल रही रेलवे लाइन का ज़िक्र किया साथ ही सहजनवां दोहरीघाट दोहरीघाट, आनंद नगर और घुघली की चर्चा करते हुए कहा कि जल्द से यह काम पूरे होंगे।
पत्रकारों के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पुणे स्टेशन का ज़िक्र करते हुए कहा कि पूरे देश में मेजर स्टेशन के आगे और पीछे के स्टेशनों को टर्मिनल स्टेशन बनाया जाएगा, जिससे की अधिक से अधिक ट्रेनें चल सके।