फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Crane driver breaks technician's finger

Gorakhpur News: क्रेन चालक ने टेक्नीशियन की अंगुली तोड़ी

Fri, 14 Jun 2024 03:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2024 03:13 AM IST
विज्ञापन
Crane driver breaks technician's finger
पादरी बाजार (गोरखपुर)। शाहपुर इलाके के पूर्वोत्तर रेलवे यांत्रिक कारखाना में बुधवार की दोपहर दो रेलकर्मियों में मारपीट हो गई। यहां टेक्नीशियन ने ट्रेन का पहिया हटाने को कहा तो क्रेन चालक ने गाली और जान से मारने की धमकी देते हुए उनकी हाथ की अंगुली तोड़ दी। शाहपुर पुलिस क्रेन चालक रामआशीष यादव के खिलाफ केस दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, शाहपुर इलाके के कृष्णा नगर रेलवे कॉलोनी निवासी अंकित शर्मा पूर्वोत्तर रेलवे के यांत्रिक कारखाना में टेक्नीशियन पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने पुलिस को प्रार्थनापत्र देकर बताया कि बुधवार को दोपहर तीन बजे के करीब में उनके विभाग में तैनात राम आशीष यादव जो क्रेन चालक हैं, उनसे रेल का पहिया हटाकर दूसरी जगह रखने को कहा।
विज्ञापन

आरोप है कि इस पर वह गाली देते हुए कहा कि तुम्हारा आदेश नहीं मानूंगा। टेक्नीशियन ने गाली देने से मना किया, तो वह जान से मारने की धमकी देते हुए डंडे से मारपीट कर उनकी हाथ की अंगुली तोड़ दी। अन्य रेल कर्मियों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed