फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Cow shelter center being built in Madhukarpur Mahdeva

Gorakhpur News: मधुकरपुर महदेवा में बन रहा गो आश्रय केंद्र

Wed, 05 Feb 2025 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Wed, 05 Feb 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Cow shelter center being built in Madhukarpur Mahdeva
महराजगंज। जिले के फरेंदा ब्लॉक के ग्राम पंचायत मधुकरपुर महदेवा में 1 करोड़ 62 लाख रुपये की लागत से गो आश्रय केंद्र का निर्माण हो रहा है। यह केंद्र विशेष रूप से उन छुट्टा पशुओं के लिए बनाया जा रहा है जो सड़कों, खेतों और सार्वजनिक स्थानों पर घूमते हैं और फसलों को नुकसान पहुंचाते हैं।
विज्ञापन

गो आश्रय केंद्र बनने से न केवल इन पशुओं को संरक्षण मिलेगा बल्कि किसानों की फसलें भी बर्बादी से बचेंगी। जानकारी के अनुसार, जिले के विकास खंड फरेंदा के ग्राम पंचायत मधुकरपुर महदेवा में बन रहे गो आश्रय केंद्र का निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है। केंद्र की चहारदीवारी का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। पशुओं के लिए चार बड़े सेड बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा, भूसा रखने के लिए एक अलग कमरा बनाया जाएगा। ताकि चारे की कोई कमी न हो। पशुओं के लिए भोजन और पानी की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए आठ सेट में नाद का निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गो आश्रय केंद्र में चोकर, दाना एवं अन्य आवश्यक सामग्रियों के भंडारण के लिए एक स्टोर रूम भी बनाया जाएगा। इस केंद्र के माध्यम से छुट्टा पशुओं की समस्या का समाधान होगा और क्षेत्र में कृषि कार्य करने वाले किसानों को राहत मिलेगी।

क्षेत्र में लंबे समय से छुट्टा पशुओं की समस्या बनी हुई थी। गो आश्रय केंद्र बनने के बाद इन पशुओं को वहां रखा जाएगा। इससे किसानों की फसलें सुरक्षित रहेंगी। साथ ही, पशुओं को भी उचित देखभाल और भोजन मिलेगा। किसानों को अपने फसल की रखवाली नहीं करनी पड़ेगी।
बंशी कुमार ने बताया कि इस गो आश्रय केंद्र के बनने से किसानों को बड़ी राहत मिलेगी, क्योंकि फसलें छुट्टा पशुओं से सुरक्षित रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed