फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Covid vaccine will be installed on Cantt Railway Health Unit at gorakhpur

गोरखपुर: कैंट रेलवे हेल्थ यूनिट पर भी लगाई जाएगी कोविड वैक्सीन, ये है बड़ी वजह

Thu, 27 May 2021 02:20 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 27 May 2021 02:20 PM IST
सार

वैक्सीन मिलते ही 18 से 44 वर्ष की उम्र के रेलकर्मियों व उनके परिजनों को लगेगा टीका।

विज्ञापन
Covid vaccine will be installed on Cantt Railway Health Unit at gorakhpur
covid 19 vaccine - फोटो : PTI

विस्तार

गोरखपुर कैंट रेलवे हेल्थ यूनिट पर भी अब कोरोना का टीका लगाया जाएगा। रेलवे अस्पताल में हो रही भीड़ के चलते महाप्रबंधक विनय कुमार त्रिपाठी के निर्देश पर टीकाकरण के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। इस हेल्थ यूनिट पर वैक्सीन मिलते ही 18 से 44 वर्ष की उम्र के रेलकर्मियों और उनके परिजनों को टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन


अभी ललित नारायण मिश्र रेलवे चिकित्सालय में कोविड टीकाकरण हो रहा है। रेलकर्मियों एवं उनके परिवारजनों (18 से 44 वर्ष) का टीकाकरण के लिए स्लॉट मिलने में हो रही परेशानियों को देखते हुए महाप्रबंधक ने एक और केंद्र पर टीकाकरण व्यवस्था का निर्देश दिया था। जिसके बाद तैयारी शुरू की गई है।
विज्ञापन


महाप्रबंधक ने निर्देश दिया है कि सभी विभागों में वैक्सिनेशन के लिए रजिस्ट्रेशन एवं स्लॉट बुकिंग के लिए सुपरवाइजर की नियुक्ति की जाए। ताकि स्लॉट उपलब्धता की जानकारी रेलकर्मचारी एवं उनके परिवारजनों को हो सके। ललित नारायण मिश्र रेलवे चिकित्सालय में टीकाकरण पूर्व की तरह ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

18 वर्ष से ऊपर 21 फीसदी को लगा है टीका

पूर्वोत्तर रेलवे पर 18 से अधिक एवं 45 वर्ष से कम आयु के कुल 5873 कर्मचारियों यानी 21 प्रतिशत को कोविड टीकाकरण के तहत वैक्सीन की पहली डोज लगाई जा चुकी है। 45 वर्ष से अधिक आयु के 90 प्रतिशत से अधिक कर्मचारियों को वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है। जबकि इसी आयु वर्ग में 34.1 प्रतिशत कर्मचारियों को वैक्सीन की दूसरी डोज भी दी जा चुकी है। 70 फीसदी रेल कर्मचारी एवं अधिकारी कोरोना संक्रमित होने के बाद स्वस्थ होकर वापस कार्य पर आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed