फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   covid vaccine given to man who killed earlier in Gorakhpur

हैरत: गोरखपुर में जिस शख्स की हो चुकी है हत्या, उसे भी लगा गया कोरोना का टीका!

Thu, 25 Nov 2021 10:16 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 25 Nov 2021 10:16 PM IST
सार

11 जुलाई 2021 को एक शख्स की हत्या हो गई थी। उस शख्स को स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोविड का टीका लगा दिया गया। मोबाइल पर फुल वैक्सिनेटेड का मैसेज आने के बाद परिजन हैरान हैं।

विज्ञापन
covid vaccine given to man who killed earlier in Gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स की चार माह पहले हत्या हो गई थी। उस शख्स के मोबाइल पर फुल वैक्सिनेटेड का मैसेज आ गया। मैसेज आने के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। मामला भटहट सीएचसी का है।

विज्ञापन


दरअसल, दो दिन पहले पिपराइच निवासी वेदांत विश्वकर्मा के मोबाइल पर स्वास्थ्य विभाग की तरफ से मैसेज मिला। इसमें वेदांत के मामा बृजेश विश्वकर्मा को कोविड की दूसरी डोज 20 नवंबर को लगाने का संदेश लिखा था। बृजेश ने उसके मोबाइल से रजिस्ट्रेशन कराकर 18 मई को कोविड वैक्सीन की पहली डोज ली थी।
विज्ञापन


दूसरे डोज की तिथि से पहले ही उनकी हत्या हो गई। पहली डोज के करीब छह महीने बाद 20 नवंबर को मोबाइल पर बृजेश विश्वकर्मा का फुल वैक्सिनेटेड का मैसेज आ गया। इसके बाद उसने इंटरनेट ने सर्टिफिकेट डाउनलोड किया तो देख कर अवाक रह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्टिफिकेट पर वैक्सीनेशन स्थल भटहट क्षेत्र के जंगल डुमरी नंबर दो अंकित है। परिजनों ने इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग से जानकारी करने की कोशिश की मगर कोई जवाब नहीं मिला।

 

युवक की हो चुकी है मौत

पिपराइच थाना क्षेत्र के ग्राम समदारखुर्द निवासी बृजेश विश्वकर्मा की हत्या 11 जुलाई 2021 की शाम को हत्या हो गई थी। वह भटहट कस्बे से अपने दोस्तों के साथ दावत खाने गया था। 12 जुलाई की सुबह उसकी लाश गांव से कुछ दूरी पर भटहट-बैलों मार्ग पर पोखरभिंडा के पास सड़क के किनारे से बरामद हुई थी। चार माह बाद भी बृजेश के हत्यारों को पकड़ने की बात तो दूर पिपराइच पुलिस उसकी स्कूटी, मोबाइल एवं पर्स तक बरामद नहीं कर सकी।

सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। इस मामले में जांच कराई जाएगी। कई बार कोविन पोर्टल की गड़बड़ी से गलत नंबर पर संदेश चला जाता है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed