फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   covid help desk nagar nigam

कोरोना संक्रमण को लेकर नगर निगम ने बढ़ा दी सतर्कता, अब सिर्फ एक गेट से मिलेगी एंट्री

Thu, 09 Jul 2020 10:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 09 Jul 2020 10:39 AM IST
विज्ञापन
covid help desk nagar nigam
गोरखपुर नगर निगम। - फोटो : अमर उजाला

कोरोना संक्रमण को लेकर नगर निगम ने सतर्कता बढ़ा दी है। कोविड हेल्प डेस्क बना दिया गया है साथ ही तय हुआ है कि नगर निगम दफ्तर में अब सिर्फ एक ही गेट से प्रवेश मिलेगा। दो गेट बंद करा दिए गए हैं। एक गेट पूरी तरह बंद रहेगा। सदन हाल में प्रवेश के लिए बना गेट सिर्फ मेयर के आने पर ही खोला जाएगा।

विज्ञापन


पुलिस चौकी की तरफ वाले रास्ते से ही नगर निगम में प्रवेश किया जा सकेगा। परिसर में एंट्री करते समय सभी की थर्मल स्कैनिंग होगी साथ ही उसका नाम-पता और मोबाइल नंबर दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन


नगर आयुक्त ने डूडा के अफसरों को भी हिदायत दी है कि वह यह सुनिश्चित करें कि उनके यहां बेवजह आवास के अभ्यर्थी भीड़ न लगाएं। नगर निगम के प्रथम तल पर स्थित जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (डूडा) का कार्यालय है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां आवास और पटरी व्यवसायियों के लिए शुरू हुई 10 हजार रुपये ऋण की योजना के लिए रोजाना सैकड़ों लोग आते हैं। ऐसे में अगर आवास के आवेदक भी चक्कर लगाएंगे तो संक्रमण का खतरा और बढ़ जाता है।


नगर आयुक्त अंजनी सिंह ने बताया कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए हेल्प डेस्क बना दिया गया है। निगम में अब सिर्फ एक गेट से प्रवेश दिया जाएगा। लोगों से अपील है कि बहुत जरूरी हो तो ही वह परिसर में दाखिल हों।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed