फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Covid-19 written on ambulance in mobile video games for Awareness campaign

अब वीडियो गेम के जरिए मिल रही है ये खास जानकारी, एम्बुलेंस पर लिखा है ये संदेश

Mon, 29 Jun 2020 02:52 PM IST
vivek shukla संतोष कुमार वर्मा, पडरौना (कुशीनगर)।
संतोष कुमार वर्मा, पडरौना (कुशीनगर)। Published by: vivek shukla Updated Mon, 29 Jun 2020 02:52 PM IST
सार

  • मोबाइल के वीडियो गेम में भी एम्बुलेंस पर लिखा कोविड-19
  • गेम में पहले सामान्य एम्बुलेंस का फोटो दिखता था
  • अब एम्बुलेंस पीले कलर की दिख रही है जिस पर कोविड-19 टेस्टिंग यूनिट लिखा दिख रहा है

विज्ञापन
Covid-19 written on ambulance in mobile video games for Awareness campaign
Kushinagar news - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने के लिए जागरूकता व बचाव ही सबसे अहम हथियार है। इसे ध्यान में रखते हुए सरकार व स्वयंसेवी संस्थाएं जागरूकता मुहिम में लगी हैं। इसके अलावा अब मोबाइल के वीडियो गेम के जरिए भी बच्चों को जागरूक किया जा रहा है। कई मोबाइल के गेम में एम्बुलेंस पर कोविड-19 लिखा दिख रहा है।

विज्ञापन


कोरोना संकट के कारण घर में रह रहे बच्चों से लेकर बड़े तक मोबाइल में गेम खेलकर समय बिता रहे हैं। इन लोगों को जागरूक करने के लिए वीडियो गेम में भी व्यवस्था हो गई है। वीडियो गेम रोप हीरो-वाइस टाउन में पहले सफेद एम्बुलेंस दिखती थी जिस पर लाल रंग की एक पट्टी होती थी।
विज्ञापन


परंतु अब इस गेम में दिखने वाली एम्बुलेंस पीले कलर की दिख रही है जिस पर कोविड-19 टेस्टिंग यूनिट लिखा दिख रहा है। एम्बुलेंस गेम नाम से दिख रहे एक अन्य वीडियो गेम में भी एम्बुलेंस पर कोविड-19 लिखा दिख रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. कमलेश वर्मा का कहना है कि बच्चे किसी भी नए विषय वस्तु के बारे में जानकारी पाने को ज्यादे उत्सुक रहते हैं। उन्हें गेम में जैसे ही एम्बुलेंस का कलर बदला दिखेगा तो वे उस पर सर्च करेंगे। उस पर लिखे शब्दों के विषय में जानकारी करेंगे। अगर वीडियो गेम बनाने वालों ने इस तरह का प्रयोग किया है तो निश्चित ही यह जागरूकता के लिए बेहतर उपाय होगा।

यूएनपीजी कॉलेज के समाज शास्त्र के प्रवक्ता डॉ. हरिओम मिश्रा का कहना है कि समाज को जागरूक करने का यह बेहतर माध्यम हो सकता है। क्योंकि इस वक्त लोगों का अधिकांश वक्त अकेले बीत रहा है। अकेलापन दूर करने के लिए लोग मोबाइल पर बातचीत के अलावा गेम खेलना पसंद करते हैं।

सरकार ने कालर ट्यून पर पहले से ही जागरूकता संदेश लगा दिया है। अगर वीडियो गेम में भी जागरूकता के लिए कुछ उपाय किए गए हैं तो यह एक बेहतर विकल्प है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed