फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Covaxin will be applied to teenagers

कोरोना पर वार: किशोरों को लगाई जाएगी कोवाक्सिन, ऐसे करा सकेंगे रजिस्ट्रेशन

Wed, 29 Dec 2021 04:16 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 29 Dec 2021 04:16 PM IST
सार

15 से 18 वर्ष तक की उम्र के लोगों को तीन जनवरी से कोरोनारोधी टीका लगाया जाएगा। एक जनवरी से किशोर या उनके अभिभावक कोविन एप पर का  रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे।

विज्ञापन
Covaxin will be applied to teenagers
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : istock

विस्तार

कोरोना से सुरक्षा के लिए जिले में किशोरों को कोवाक्सिन की डोज दी जाएगी। तीन जनवरी से शुरू होने वाले टीकाकरण के लिए एक जनवरी से पंजीकरण शुरू हो जाएगा। 15 से 18 वर्ष के किशोर या उनके अभिभावक एक जनवरी से कोविन एप या पोर्टल पर टीके के लिए पंजीकरण करा सकेंगे। सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने टीकाकरण की तैयारी पूरी कर ली है। बीमार किशोरों को प्राथमिकता के आधार पर टीका लगाया जाएगा।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक जिले में 15 से 18 वर्ष के बीच करीब ढाई लाख किशोर हैं। कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के खतरे को देखते हुए केंद्र सरकार ने किशोरों को टीका लगाने का फैसला लिया है। इसके लिए अभिभावक या किशोर कोविन एप पर पहले से रजिस्ट्रेशन भी करा सकते हैं।
विज्ञापन


18 साल के कम उम्र के किशोरों के वोटर कार्ड नहीं होता है। ऐसे में पंजीकरण के लिए आधार नंबर का इस्तेमाल कर सकते हैं। आधार कार्ड भी न होने की दशा में स्कूल का कोई भी अंकपत्र जिसपर जन्म तिथि अंकित हो, मान्य होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed