फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Courtesy of Gorakhpur police mining worker became victim of accused

Gorakhpur News: गोरखपुर पुलिस की मेहरबानी, आरोपी से पीड़ित बन गया खनन कर्मी

Fri, 28 Jul 2023 01:59 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 28 Jul 2023 01:59 PM IST
सार

अशोक ने दी तहरीर में लिखा है कि 25 जुलाई की रात में वह गीडा के बड़गहन में गए थे। वाहन रोकते हुए संतोष यादव व उसके गुर्गों ने गालियां देने के साथ उनसे अभद्रता की। इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

विज्ञापन
Courtesy of Gorakhpur police mining worker became victim of accused
आरोप में गिरफ्तार संतोष यादव। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

खनन की गाड़ियों से वसूली करने के आरोप में निलंबित कर्मचारी अशोक कुशवाहा को गीडा पुलिस ने पीड़ित बना दिया। पुलिस ने अशोक की तहरीर पर अवैध खनन के आरोपी संतोष यादव व एक अज्ञात पर सरकारी काम में बाधा डालने व बदसलूकी करने का केस दर्ज कर संतोष को गिरफ्तार भी कर लिया। लेकिन जिन तीन लोगों को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सुपुर्द किया था, उन्हें पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। घटना से संबंधित वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। पुलिस की यह कार्रवाई चर्चा का विषय बन गई है।

विज्ञापन


आरोपी संतोष यादव बड़हलगंज के महुनिया सराय का निवासी है। उसपर हत्या की कोशिश, नशीले पदार्थ की तस्करी जैसे सात केस पहले से भी दर्ज हैं। जानकारी के मुताबिक, खनन विभाग के कर्मचारी अशोक कुशवाहा का भतीजे व एक अन्य के साथ हाईवे पर वसूली करने का मामला सामने आया था। ग्रामीणों ने तीन लोगों को उप्र सरकार लिखी बोलेरो के साथ पकड़कर पुलिस को सुपुर्द किया था।
विज्ञापन


 

वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए खनन निदेशक डॉ. रौशन जैकब ने अशोक कुशवाहा को निलंबित कर विभागीय जांच का निर्देश दे दिए। लेकिन इसी बीच अशोक ने गीडा थाने में बदसलूकी कर सरकारी काम में बाधा डालने का केस दर्ज करा दिया। अशोक ने दी तहरीर में लिखा है कि 25 जुलाई की रात में वह गीडा के बड़गहन में गए थे। वाहन रोकते हुए संतोष यादव व उसके गुर्गों ने गालियां देने के साथ उनसे अभद्रता की। इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर संतोष को गिरफ्तार कर बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed