फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Couple marriage in police station in sant kabir nagar

प्रेमिका से मिलने गए युवक को ग्रामीणों ने पीटा, पुलिस ने थाने में कराई शादी

Mon, 27 Jan 2020 03:43 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: विजय जैन Updated Mon, 27 Jan 2020 03:43 PM IST
विज्ञापन
Couple marriage in police station in sant kabir nagar
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

यूपी में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां  एक प्रेमी जोड़े ने पुलिस थाने में शादी रचाई है। बताया जा रहा है कि दोनों के घरवाले शादी करने के लिए राजी नहीं थे। पुलिस के समझाने के बाद दोनों पक्षों के लोग इस शादी के लिए तैयार हुए थे।

विज्ञापन


मामला रउता शुक्ल थाना महुली जिला सन्तकबीरनगर का है। यहां एक युवक का प्रेम हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के परमेश्वरपुर निवासी एक युवती से करीब एक वर्ष से चल रहा था। शनिवार को रात में करीब 9 बजे प्रेमी युवती से मिलने गांव पर आ गया था रात में दोनों को खेत में मिलते देखकर ग्रामीणों ने पकड़ लिया और युवक की जमकर पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने प्रेमी युगल के परिजन को बुलाया और दोनों पक्ष से बात करने को कहा। युवती के परिजन शादी करने को राजी नहीं हो रहे थे लेकिन युवती प्रेमी से शादी करने के लिए अड़ी हुई थी, बाद में युवती के परिजन भी राजी हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद  प्रेमी युगल का थाना परिसर  स्थित मंदिर में हिन्दू रीति-रिवाज के साथ शादी कर ली और आजीवन जीने मरने की कसम खाई। इसके बाद प्रेमी युगल शादी रचाने के बाद घर चले गए। इस बावत थानाध्यक्ष क्राइम अजीत प्रताप सिंह का कहना था कि प्रेमी युगल बालिग थे दोनो के परिजन रजामंदी से मंदिर में शादी रचाई है और चले गए।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed