{"_id":"6a399eaec5c28fcf560fbd6e","slug":"couple-injured-appliances-damaged-after-being-struck-by-lightning-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1362431-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बिजली गिरने से दंपती घायल, उपकरण क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बिजली गिरने से दंपती घायल, उपकरण क्षतिग्रस्त
विज्ञापन
सरदारनगर। एम्स थाना क्षेत्र के रामूडीहा गांव में सोमवार की दोपहर करीब 2:30 बजे तेज आंधी और बारिश के दौरान बिजली गिरने से दंपती घायल हो गए, जबकि कई घरों और एक मंदिर में बिजली उपकरण क्षतिग्रस्त हो गए।
जानकारी के अनुसार, रामूडीहा गांव निवासी संध्या देवी (28) और उनके पति अरुण शर्मा अपने घर की छत पर सीढ़ी के ऊपर बने शेड के नीचे बैठे थे। इसी दौरान तेज गर्जना के साथ बिजली पास स्थित कदंब के पेड़ पर गिरी। बिजली गिरने के प्रभाव से पेड़ की एक बड़ी डाल टूटकर गिर गई, जिससे उत्पन्न झटके और करंट के असर में आकर दंपती घायल हो गए। साथ ही सीढ़ी पर बना छज्जा भी क्षतिग्रस्त होकर गिर गया। ग्रामीणों के मुताबिक, बिजली गिरने से झारखंडी शिव मंदिर समेत कई घरों में लगे बिजली बोर्ड, तार, पंखे, टीवी और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जल गए। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों और ग्रामीणों ने घायलों को प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया। दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।