{"_id":"600185aa8ebc3e32a334b379","slug":"couple-died-after-being-hit-by-truck-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की चपेट में आने से दंपती की मौत, बेटा और साली की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की चपेट में आने से दंपती की मौत, बेटा और साली की हालत गंभीर
Fri, 15 Jan 2021 05:38 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 15 Jan 2021 05:38 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर के पिपराइच इलाके के बड़ेगांव के पास शुक्रवार की दोपहर में ट्रक को ओवरटेक करने के चक्कर में अनियंत्रित बाइक ट्रक से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दंपती की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि साली और बेटा घायल हो गया।
विज्ञापन
दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, ट्रक को ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। घटना की सूचना पाकर घरवाले मौके पर पहुंच गए थे।
विज्ञापन
मृतक की पहचान कुशीनगर जिले के हाटा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर धूस निवासी सुदर्शन (30) उसकी पत्नी चिंता (27) के रूप में हुई है। साली शशिकला और सात साल का बेटा सुमित घायल है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, सुदर्शन की महराजगंज के पनियरा इलाके के गोनहा में ससुराल है। शुक्रवार को वह पत्नी, बेटा और साली के साथ ससुराल लौट रहा था। अभी पिपराइच इलाके के बड़े गांव के पास पहुंचा था कि ट्रक से उसकी टक्कर हो गई और हादसे में मौत हो गई।
उसके पॉकेट से मिले मोबाइल नंबर पर पुलिस ने संपर्क किया तो उसके घर का नंबर निकला और फिर घरवाले मौके पर पहुंच गए। घायलों की हालत भी चिंताजनक बताई जा रही है।