{"_id":"5f68775f5ef4456819286a85","slug":"counseling-started-for-admission-in-mmmut-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएमएमयूटी में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग शुरू, 30 सितंबर से किया जाएगा सीट आवंटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएमएमयूटी में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग शुरू, 30 सितंबर से किया जाएगा सीट आवंटन
Mon, 21 Sep 2020 03:20 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 21 Sep 2020 03:20 PM IST
विज्ञापन
एमएमएमयूटी गोरखपुर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के गोरकपुर के मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) में बीबीए, बीसीए, बीटेक, एमटेक, एमएससी एवं बीटेक लिटरेरी सेकेंड ईयर में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 27 सितंबर तक रजिस्ट्रेशन कराया जाएगा। इसके बाद च्वाइस लॉक करना है। 30 सितंबर को पहली सूची के अभ्यर्थियों को सीट आवंटन किया जाएगा।
विज्ञापन
एमएमएमयूटी की वेबसाइट पर प्रवेश की तिथि और प्रक्रिया से सम्बंधित निर्देश अपलोड कर दिया गया है। प्रवेश परीक्षा कोऑर्डिनेटर एसपी सिंह ने बताया कि पहली सूची का प्रवेश तीन अक्तूबर तक होगा। दूसरी सूची में प्रवेश के लिए सीट का आवंटन तीन अक्तूबर को किया जाएगा और छह अक्तूबर तक प्रवेश लिया जाएगा।
विज्ञापन
एसपी सिंह ने बताया कि काउंसिलिंग में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी को 2000 रुपये ऑनलाइन शुल्क जमा करना है। पूरी प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। दस्तावेजों की जांच भी ऑनलाइन की जाएगी।
विज्ञापन
पांच अक्तूबर से बीटेक काउंसिलिंग की तैयारी
बीटेक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग की तिथि अभी तय नहीं है। लेकिन पांच अक्तूबर से कराने की तैयारी चल रही है। जल्द ही इसका शेड्यूल घोषित किया जाएगा।