{"_id":"60d064fb8ebc3e6ef90516f8","slug":"councilor-protested-against-jal-nigam-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: जल निगम के खिलाफ पार्षद ने दिया धरना, जानिए क्या है बड़ी वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: जल निगम के खिलाफ पार्षद ने दिया धरना, जानिए क्या है बड़ी वजह
Mon, 21 Jun 2021 03:37 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 21 Jun 2021 03:37 PM IST
सार
छह माह पहले बने आरसीसी और इंटरलॉकिंग सड़क को पाइपलाइन डालने के लिए जल निगम ने खोद कर छोड़ा।
विज्ञापन
धरना देते पार्षद व अन्य।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर शहर के नगर निगम के वार्ड संख्या 17 जंगल तुलसीराम पश्चिमी बिछिया में 14वें वित्त निगम से 36 लाख रुपये की लागत से छह माह पहले मिश्रीलाल के मकान से पीएसी कैंप छोटा गेट तक निर्मित आरसीसी और इंटरलॉकिंग सड़क लगभग 250 मीटर पर जलनिगम ने पाइपलाइन डालने के बाद छोड़ दी है। जिसके चलते गड्ढा होने से सड़क पर जलभराव व कीचड़युक्त हो जाने के कारण राहगीर अक्सर गिर कर चोटिल हो जा रहे हैं।
ज्ञात हो कि सड़क के दोनों तरफ पीएसी की चाहरदीवारी होने के कारण पहले से ही सड़क सकरी है। उसके बीचोबीच सड़क खुदाई व आरसीसी इंटरलॉकिंग का टुकड़ा रखे जाने से आवागमन में असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
पार्षद अभिमन्यु मौर्या द्वारा नगर आयुक्त व मुख्य अभियंता जल निगम को बार- बार प्रार्थना पत्र देने के बावजूद भी सड़क ठीक नहीं कराए जाने से नाराज पार्षद अभिमन्यु मौर्या कॉलोनी वासियों के साथ सोमवार को खोदे गए सड़क पर बैठ कर जलनिगम के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
प्रदर्शन करने वालों में पूर्व पार्षद चन्द्रभान प्रजापति, अमरनाथ यादव, गौतम प्रजापति, ध्रुव त्रिपाठी, समरजीत पटेल, गोलू, उमेश मौर्या, जयकृष्ण गौतम, धर्मवीर भारती, बसंत यादव, राम भरोसे मौर्या व रमेश राय सहित काफी संख्या में कॉलोनी वासी मौजूद रहे।