{"_id":"5ecd01868ebc3e909726a7f5","slug":"councilor-arrived-man-home-quarantine-and-know-odf-reality","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर युवक को क्वारंटीन सेंटर में नहीं मिली जगह तो पहुंच गया घर, पार्षद पहुंचे तो सामने आई ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर युवक को क्वारंटीन सेंटर में नहीं मिली जगह तो पहुंच गया घर, पार्षद पहुंचे तो सामने आई ये बात
Tue, 26 May 2020 05:16 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 26 May 2020 05:16 PM IST
सार
- होम क्वारंटीन कराने आए थे, सामने आई ओडीएफ की हकीकत
- पूणे से हुमायूंपुर उत्तरी में लौटे विक्की के घर में नहीं है शौचालय
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुणे से लौटे उत्तरी हुमायूंपुर के युवक को सूरजकुंड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में बने क्वारंटीन सेंटर में जगह नहीं मिली तो वह घर आ गया। जनप्रिय विहार वार्ड के पार्षद, निगरानी समिति के सदस्यों के साथ होम क्वारंटीन कराने पहुंचे तो पता चला कि आठ लोगों के परिवार वाले घर में शौचालय ही नहीं है।
हुमायूंपुर उत्तरी का युवक पुणे में पेंट पॉलिश का काम करता है। रविवार सुबह वह अपने घर आ गया। क्षेत्र के लोगों की इसकी जानकारी मिली तो वार्ड के पार्षद ऋषि मोहन वर्मा को जानकारी दी। पार्षद निगरानी समिति के सदस्यों सफाई सुपरवाइजर रामप्रताप और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता माया देवी और अनीता के साथ युवक के घर पहुंचे। युवक के परिजनों ने बताया कि उनके घर में शौचालय ही नहीं है।

मेयर सीताराम जायसवाल ने बताया कि हुमायूंपुर में बाहर से आए युवक के घर में शौचालय नहीं होने की जानकारी क्षेत्रीय पार्षद के जरिए मिली है। अगर युवक के घर में जगह होगी तो जल्द ही शौचालय बना दिया जाएगा। इसके लिए उसके परिजनों को आवेदन करना होगा।
इसके अलावा अगर अन्य किसी के घर में शौचालय नहीं है तो वह नगर निगम में आवेदन दे। जल्द से जल्द इसे स्वीकृत कराया जाएगा। अगर किसी वार्ड के 90 प्रतिशत मकानों में शौचालय बना है तो उसे ओडीएफ घोषित किया जा सकता है।
सूरजकुंड के लेखपाल एवं सरस्वती विद्या मंदिर क्वारंटीन सेंटर के प्रभारी गिरीश चंद्र ने बताया कि क्वारंटीन सेंटर में जब युवक आया था तब तक सेंटर में आए लोगों की कोरोना संक्रमित संबंधी जांच रिपोर्ट नहीं आई थी। इस वजह से उसे उस वक्त नहीं रखा जा सका था। शाम को फिर वह लौटकर नहीं आया। अगर मंगलवार सुबह युवक आता है तो उसे रख लिया जाएगा।