फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Council schools will be equipped with kitchen with water tap

ऑपरेशन कायाकल्प: जल नल के साथ किचन से लैस होंगे परिषदीय विद्यालय, इन बिंदुओं पर होगा सुंदरीकरण

Fri, 20 Aug 2021 03:05 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 20 Aug 2021 03:05 PM IST
सार

ओवर डेड टैंक के साथ जल नल व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही साथ फर्नीचर और डेस्क भी क्रय किया जा सकेगा। बालक और बालिका मूत्रालय में टाइल्स लगाई जाएंगी।

विज्ञापन
Council schools will be equipped with kitchen with water tap
स्कूल - फोटो : amar ujala

विस्तार

परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को अब पोषण युक्त भोजन देने के लिए जल नल व्यवस्था के साथ किचन का निर्माण कराया जाएगा। वहीं हर विद्यालय में विद्यार्थियों के नामांकन के सापेक्ष डेस्क और बेंच उपलब्ध कराया जाएगा। बेसिक शिक्षा विभाग में ऑपरेशन कायाकल्प के तहत पूर्व निर्धारित 14 बिंदुओं को बढाकर अब 18 बिंदु कर दिया गया है।

विज्ञापन


जिसके अंतर्गत अब ओवर डेड टैंक के साथ जल नल व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही साथ फर्नीचर और डेस्क भी क्रय किया जा सकेगा। बालक और बालिका मूत्रालय में टाइल्स लगाई जाएंगी। ऑपरेशन कायाकल्प के तहत जिले के 1700 से अधिक प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों का कायाकल्प 14 बिंदुओं पर किया जा चुका है।
विज्ञापन


ये हैं पैरामीटर
-हैंडपंपों की मरम्मत
-बालक के लिए टॉयलेट
-बालिकाओं के लिए टॉयलेट
-बालक व बालिकाओं के लिए अलग-अलग मूत्रालय व पानी की व्यवस्था
-टॉयलेट में टाइल्स
-हैंडवाश यूनिट का निर्माण
-रसोईघर का जीर्णोद्धार
-विद्यालयों में टाइल्स
-विद्युतीकरण का कार्य
-विद्युत संयोजन का कार्य
-ब्लैक बोर्ड
-विद्यालय की रंगाई-पुताई
-सब सबमर्सिबल पंप
-दिव्यांग टॉयलेट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed