फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Council Schools: Meals to reach schools ahead of schedule; cooks will no longer have to prepare the food.

Gorakhpur News: अब सात ब्लॉकों में बंटेगा मिड डे मील, एजेंसी के रसोईघर से बच्चों को पहुंचेगा भोजन

Wed, 24 Jun 2026 02:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Wed, 24 Jun 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Council Schools: Meals to reach schools ahead of schedule; cooks will no longer have to prepare the food.

विज्ञापन
परिषदीय विद्यालय : समय से पहले विद्यालयों तक पहुंचेगा भोजन, अब रसोइयों को नहीं बनाना होगा खाना
- नगर क्षेत्र, खोराबार और चरगावां में पहले से चल रही थी व्यवस्था, जंगल कौड़ियां, सहजनवां, भटहट, भरोहियां में बच्चों को मिलेगा बना बनाया भोजन


गोरखपुर। परिषदीय विद्यालयों में अध्यनरत बच्चों को अब मिड डे मील के तहत बना-बनाया भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए शासन की ओर से एजेंसी चयनित की गई है। एजेंसी के केंद्रीयकृत रसोईघर से विद्यालयों में बच्चों को समय से पहले भोजन पहुंचाया जाएगा। संचालित व्यवस्था का विस्तार करते हुए तीन के स्थान पर सात ब्लॉकों में भोजन आपूर्ति की व्यवस्था लागू की जा रही है। नई व्यवस्था से भोजन की गुणवत्ता की बेहतर निगरानी रखी जा सकेगी।
बना बनाया भोजन अब चयनित एजेंसी की ओर से केंद्रीकृत रसोईघर में भोजन तैयार कर विद्यालयों तक पहुंचाया जाएगा। इससे विद्यालयों में भोजन बनाने में लगने वाला समय बचेगा और बच्चों को निर्धारित समय पर भोजन मिल सकेगा। पहले जिले के केवल तीन ब्लॉकों नगर क्षेत्र, खोराबार, चरगावां में यह व्यवस्था संचालित थी लेकिन अब इसे बढ़ाकर जंगल कौड़ियां, सहजनवां, भटहट, भरोहियां सहित सात ब्लॉकों तक किया जा रहा है। नई व्यवस्था लागू होने के बाद विद्यालयों में कार्यरत रसोइयों को भोजन तैयार करने की जिम्मेदारी नहीं रहेगी। एजेंसी की ओर से तैयार भोजन सीधे स्कूलों तक पहुंचाया जाएगा। इससे भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता और पोषण मानकों का बेहतर ढंग से पालन सुनिश्चित किया जा सकेगा।
विज्ञापन




नई भोजन व्यवस्था से बच्चों को ताजा और पौष्टिक भोजन मिलेगा। साथ ही विद्यालयों में भोजन तैयार करने से जुड़ी व्यवस्थागत समस्याएं भी कम होंगी। यह व्यवस्था स्कूल खुलते ही लागू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- धीरेंद्र त्रिपाठी, बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed