फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Corruption case registered against the constable and sub inspector of Pipraich police station

Gorakhpur News: पिपराइच थाने के दरोगा और सिपाही पर भ्रष्टाचार का केस दर्ज, धमकी देकर वसूले थे 25000 रुपये

Wed, 29 Jun 2022 08:08 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 29 Jun 2022 08:08 AM IST
सार

गोरखपुर के पिपराइच थाने के दरोगा और सिपाही पर भ्रष्टाचार का केस दर्ज किया गया है। दोनों ने दर्ज केस में गंभीर धारा बढ़ाने की धमकी देकर 25000 रुपये वसूले थे। पीड़ित ने ट्वीट कर एसएसपी को जानकारी दी थी। जांच के बाद दोनों पर यह कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
Corruption case registered against the constable and sub inspector of Pipraich police station
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गोरखपुर में मारपीट के मामले में केस दर्ज कर धारा बढ़ाने की धमकी देकर पीड़ित से 25 हजार रूपये वसूलने के मामले में दरोगा अखिल कुमार सिंह और सिपाही आकाश कुमार सिंह पर भ्रष्टाचार का केस दर्ज कर लिया गया है। ट्विटर पर आई शिकायत के बाद एसएसपी ने पूरे मामले की जांच एसपी नार्थ को सौंपी थी। 
विज्ञापन


मंगलवार को जांच रिपोर्ट आने के बाद एसएसपी ने दोनों पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के साथ ही पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज करने का आदेश दिया। एसएसपी के आदेश पर पिपराइच पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


पीड़ित की तहरीर पर हाल के दिनों में पुलिस पर हुई यह दूसरी कार्रवाई है। इसके पहले खोराबार थाने में एक दुकानदार से मारपीट करने के मामले पर एसएसपी डॉ विपिन ताडा के आदेश पर पुलिसकर्मियों पर केस दर्ज किया गया था। जानकारी के मुताबिक, पिपराइच थाने के ग्राम मौलाखोर निवासी शशि कुमार पुत्र विपिन कुमार ने एसएसपी गोरखपुर को ट्वीट करके बताया था कि 25 जून को गांव के कुछ लोगों ने उनके घरवालों से मारपीट की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें उनके पिता सहित घर के कई लोगों को चोटें आईं। उनके पिता विपिन कुमार ने डायल 112 पर इसकी सूचना दी। पुलिस आई और दोनों पक्ष के लोगों को पकड़कर थाने ले गई। थाने में तैनात दरोगा अतुल कुमार सिंह ने उनके ही परिवार पर मुकदमा दर्ज कर दिया। साथ ही यह भी कहा कि शीघ्र 25 हजार रुपये की व्यवस्था करो, नहीं गंभीर धाराओं में फंसाकर जीवन खराब कर देंगे। 

पीड़ित ने किसी तरह से एक व्यक्ति के माध्यम से 25 हजार रुपये का प्रबंध करने के लिए कहा। शशि ने बताया कि उसने रुपये का प्रबंध कराया तो पुलिस ने उसे छोड़ दिया, जबकि उसके पिता का शांतिभंग में चालान कर दिया। आरोप है कि  दारोगा अतुल सिंह के साथ थाने का सिपाही आकाश सिंह भी शामिल रहा। शिकायत आने के बाद एसएसपी ने मामले की जांच का आदेश दिया था। मंगलवार को जांच रिपोर्ट आने के बाद एसएसपी ने कार्रवाई कर दी।


ट्विटर पर शिकायत आने के बाद एसपी नार्थ को जांच सौंपी गई थी। मंगलवार को जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषी पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया। साथ ही पीड़ित की तहरीर पर भ्रष्टाचार का केस पिपराइच थाने में दर्ज किया गया है। पीड़ित का कोर्ट में बयान दर्ज कराकर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
डा.विपिन कुमार ताडा,एसएसपी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed