फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Corporation busy preparing for seven star rating, survey team will reach every house

Gorakhpur News: सेवन स्टार रेटिंग की तैयारी में जुटा निगम, घर-घर पहुंचेगी सर्वे टीम

Sat, 30 May 2026 02:37 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Corporation busy preparing for seven star rating, survey team will reach every house
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गोरखपर। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में 7 स्टार गारबेज फ्री सिटी रेटिंग हासिल करने के लिए गोरखपुर महानगर ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जल्द ही सर्वेक्षण करने वाली टीम महानगरवासियों के घरों तक पहुंचकर डोर-टू-डोर कचरा उठान और कचरा पृथक्करण व्यवस्था की जानकारी जुटाएगी।

इधर, स्वच्छ सर्वेक्षण के तहत महानगर में डेरा डालकर विभिन्न वार्डों में औचक निरीक्षण कर रही टीम शुक्रवार शाम अपना कार्य पूरा कर लौट चुकी है। टीम ने शहर की साफ-सफाई व्यवस्था,नगर सुशोभन, वेस्ट टू वेल्थ परियोजनाओं और अन्य स्वच्छता व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही नागरिकों से फीडबैक भी एकत्र किया गया। अब जल्द ही स्वच्छ सर्वेक्षण का दूसरा चरण शुरू होगा, जिसके लिए नगर निगम ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार ने महानगरवासियों से अपील की है कि वे डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण करने वाली गाड़ियों को सूखा और गीला कचरा अलग-अलग करके दें। साथ ही सर्वेक्षण टीम को सही और स्पष्ट जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि महानगर को गारबेज फ्री सिटी में सेवन स्टार रेटिंग प्राप्त हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed