फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Coronavirus Targeted young boys in Gorakhpur Basti Zone

CoronaVirus in Gorakhpur: गोरखपुर-बस्ती मंडल में कोरोना के निशाने पर युवा, जांच रिपोर्ट में ये बात आई सामने

Sat, 11 Apr 2020 12:52 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: vivek shukla Updated Sat, 11 Apr 2020 12:52 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus Targeted young boys in Gorakhpur Basti Zone
कोरोना वायरस - फोटो : PTI

शुरुआती दौर में कोरोना वायरस के बारे में यह संकेत मिले थे कि इसके ज्यादातर शिकार बुजुर्ग हैं, लेकिन हाल के दिनों में जो रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं, उनमें लगभग 90 प्रतिशत मरीज 40 वर्ष से कम उम्र के हैं। इसका मतलब है कि गोरखपुर-बस्ती मंडल में कोरोना वायरस के निशाने पर युवा हैं।

विज्ञापन

 
गोरखपुर और बस्ती मंडल के दो जिलों में अब तक कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इनमें बस्ती में नौ और महराजगंज में छह लोग शामिल हैं। बस्ती में जो लोग कोरोना संक्रमण के शिकार हुए हैं, उनकी उम्र 25 से 40 के बीच की है। महराजगंज में तब्लीगी जमात में शामिल छह लोगों में चार की उम्र 35 से 40 के बीच है।
विज्ञापन


वहीं, दो की उम्र 45 से 50 के बीच की है। अब तक जो भी जांच हुई है, उसमें 90 प्रतिशत युवा ही हैं। गोरखपुर मंडल में 10 अप्रैल तक 260 लोगों की जांच हो चुकी है। बस्ती मंडल में यह संख्या करीब 200 के आसपास है। विशेषज्ञों का कहना है कि कोरोना वायरस किसी को भी अपनी चपेट में ले सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में पहली मौत भी युवा की हुई थी

पूरे प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत भी बस्ती के ही रहने वाले 25 वर्षीय युवा की हुई थी। देश का पहला ऐसा मामला था, जिसमें मरने के बाद कोरोना वायरस के संक्रमण की जांच के लिए नमूने लिए गए थे।

युवा इन सुझावों पर करें अमल
डॉ. रजनीकांत ने बताया कि युवा बाहर निकलते समय मास्क लगाएं और समय-समय पर साबुन से हाथ धुलते रहें। नशा तो बिल्कुल न करें। नशे की वजह से प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है। खान-पान दुरुस्त रखें।
 
आरएमआरसी के निदेशक डॉ. रजनीकांत ने बताया कि अब तक जिन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, उनमें 90 प्रतिशत के आसपास युवा हैं। युवाओं की प्रतिरोधक क्षमता अच्छी है, इसलिए यह लोग गंभीर रूप से बीमार नहीं हुए हैं। अगर ठीक तरीके से यह लोग खुद को आइसोलेट कर लेंगे तो जल्द ठीक भी हो जाएंगे। बुजुर्गों और बच्चों को विशेष सतर्कता बरतनी होगी। खासकर शुगर, बीपी और हाईपर टेंशन मरीजों को।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed