फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Coronavirus suspects monitor Special team of police station in gorakhpur

कोरोना संदिग्धों पर नजर रखने के लिए बनाई गई स्पेशल टीम, हर थाने पर होगी तैनाती

Thu, 19 Mar 2020 11:45 AM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: vivek shukla Updated Thu, 19 Mar 2020 11:45 AM IST
सार

  • हर थाने में एक दरोगा व चार सिपाहियों की स्पेशल टीम बनाई गई
  • ला एंड आर्डर सहित किसी भी स्थिति से निपटने को तैयार, अफवाह फैलाने वालों पर भी नजर
  • एसएसपी ने सभी एसपी के साथ की बैठक, बीमारी छिपाने वाले संदिग्धों की कराएगी जांच

विज्ञापन
Coronavirus suspects monitor Special team of police station in gorakhpur
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले में थाने की स्पेशल टीम अब कोरोना के संदिग्धों की निगरानी करेगी। इसके लिए एसएसपी ने प्रत्येक थाने में पांच सदस्यीय टीम बनाई है। जिसमें एक दरोगा व चार सिपाही शामिल होंगे। उन्हें कहा गया है कि उन्हें वायरस से खुद को बचाते हुए काम करना है। सीओ कैंट सुमित शुक्ला को कोरोना स्पेशल टीम का जिला नोडल अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन


जो कि पुलिस लाइंस के दोनों टास्क फोर्स और थाने के स्पेशल टीम के साथ हर स्थित पर निगाह बनाए रखेंगे।  जागरूकता के साथ ही अपने-अपने इलाकों में विदेश से आने वाले भारतीयों व विदेशियों पर निगाह रखेगी। साथ ही कोरोना संदिग्धों पर भी नजर रखेगी। इसके लिए एलआईयू की टीम भी अलग से काम करेगी और सूचनाएं एकत्र करेगी।
विज्ञापन


कोरोना को लेकर बुधवार को एसएसपी डॉ सुनील गुप्ता ने अपने दफ्तर में सभी एसपी व कोरोना नोडल अधिकारी के साथ बैठक की और आवश्यक दिशा निर्देश दिया। एसएसपी ने कहा कि स्पेशल टीम बीमारी छिपाकर जांच न कराने वाले संदिग्धों को पकड़कर स्वास्थ्य महकमे को देगी। जिससे जांच हो और उसे इलाज मिल सके। वहीं कोरोना को लेकर अफवाह फैलाने वालों पर भी पुलिस की नजर है। ऐसे लोगों की निगरानी कर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही ला एंड आर्डर सहित किसी भी स्थिति से निपटने को तैयार रहने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने अधिकारियों व पुलिसकर्मियों से अपने दफ्तर, गाड़ियों आदि को दिन में तीन बार सेनेटाइज करते रहने और हाथ धोते रहने को भी कहा। कहा कि टीम के सदस्य अन्य पुलिसकर्मियों को भी लगातार जागरूक करें कि उन्हें खुद को बचाते हुए कैसे काम करना है। बैठक में एसपी सिटी डॉ कौस्तुभ, एसपी साउथ विपुल कुमार श्रीवास्तव, एसपी नाथ अरविंद कुमार पांडेय, एसपी क्राइम अशोक वर्मा, एसपी ट्रैफिक आदित्य प्रकाश वर्मा, सीओ कैंट सुमित शुक्ला सहित कई अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed