फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   coronavirus positive got in sant kabir nagar UP

संतकबीरनगर में मिले 9 और कोरोना पॉजिटिव, एक्टिव संक्रमितों की संख्या हुई 90

Mon, 08 Jun 2020 03:59 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 08 Jun 2020 03:59 PM IST
विज्ञापन
coronavirus positive got in sant kabir nagar UP
कोरोना वायरस। - फोटो : PTI

संतकबीरनगर में सोमवार को आई रिपोर्ट में 9 और लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इसमें 8 लोग बखिरा क्षेत्र के और एक महिला धनघटा क्षेत्र की रहने वाली है। सभी लोगों को सेंट थॉमस इंटर कॉलेज के एलवन अस्पताल में क्वारंटीन कराया गया। इसकी पुष्टि अपर सीएमओ डॉक्टर मोहन झा ने की है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जिले में 9 और लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसमें 8 लोग बखिरा क्षेत्र के अलग-अलग दो गांवों के निवासी हैं। बखिरा क्षेत्र के ढोढ़या गांव के 7 लोग पॉजिटिव मिले है। जिसमें 51 वर्षीय शख्स, 16 वर्षीय किशोर, 19 वर्षीय युवक, 25 वर्षीय युवक, 39 वर्षीय युवक, 18 वर्षीय युवक और 50 वर्षीय शख्स पॉजिटिव की सूची में शामिल है।
विज्ञापन


इस गांव में पूर्व में पॉजिटिव केस मिला था। रैंडम जांच में सभी सातों पॉजिटिव पाए गए हैं। इसी तरह पॉजिटिव 50 वर्षीय शख्स बखिरा क्षेत्र के देवकली गांव का निवासी है। शख्स के दो बेटे सूरत से आए थे। शख्स की तबीयत खराब हुई तो वह मेडिकल कॉलेज गया, जहां जांच को नमूना लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट आई तो पॉजिटिव निकला। इसी तरह 37 वर्षीय पॉजिटिव महिला धनघटा क्षेत्र के रामपुर छितौनी गांव की निवासी है। महिला दिल्ली से आई थी। रैंडम जांच में पॉजिटिव मिली है। सभी पॉजिटिव मिले नौ लोगों को सेंट थॉमस इंटर कॉलेज के एलवन अस्पताल में क्वारंटीन करा दिया गया।


पॉजिटिव के संपर्क में आए लोगों को चिन्हित कराया जा रहा है। वैसे अब तक 152 लोग पॉजिटिव मिल चुके है जबकि 6 संक्रमित की मौत हो चुकी है। इनमें से 90 लोगों एक्टिव है जबकि 62 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद घर भेज दिया गया है। जिले में अभी 15 जगह को हॉटस्पॉट बनाया गया है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed