फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Coronavirus positive got in sant kabir nagar

संतकबीरनगर में मिले 23 कोरोना पॉजिटिव, जिले में संक्रमितों की संख्या हुई 105

Mon, 01 Jun 2020 05:36 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 01 Jun 2020 05:36 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus positive got in sant kabir nagar
कोरोना वायरस। - फोटो : PTI

उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले में सोमवार को आई रिपोर्ट में 23 और लोग कोरोना पॉजिटिव मिले है। पॉजिटिव पाए गए लोगों की सूची में बखिरा क्षेत्र के समदा गांव की मां- बेटे- बेटी और महुली क्षेत्र के कोदवट गांव के दो सगे भाई भी शामिल है। अब तक कुल 105 लोग पॉजिटिव मिल चुके है। जबकि छह संक्रमित की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन


एएसपी असित श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में 23 और लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। जिसमें बखिरा क्षेत्र के आठ, महुली क्षेत्र के 12, कोतवाली क्षेत्र के दो और दुधारा क्षेत्र का एक शख्स पॉजिटिव मिला है।पॉजिटिव मिले लोगों में बखिरा क्षेत्र के समदा गांव के एक ही परिवार के चार लोग शामिल है। जिसमें 35 वर्षीय मां, दस वर्षीय बेटा, 13 वर्षीय बेटा और 18 वर्षीय बेटी भी शामिल है।
विज्ञापन


संक्रमित मिली महिला का पति और 14 वर्षीय बेटा पूर्व में ही पॉजिटिव मिले थे। 18 मई को पति- पत्नी और बच्चे कार से मुंबई से आए थे। बखिरा क्षेत्र के बूंदीपार के भर टोलिया की 28 वर्षीय युवती भी पॉजिटिव मिली है। इसके अलावा उसी क्षेत्र के ढोढ़या गांव के तीन लोग क्रमशः 42 वर्षीय , 18 वर्षीय और 41 वर्षीय शख्स पॉजिटिव मिले है।

विज्ञापन
विज्ञापन

संक्रमितों में कई युवा भी हैं शामिल

महुली क्षेत्र के अलग-अलग गांव के रहने वाले 12 लोग पॉजिटिव पाए गए है। इसमें कोदवट गांव के छह लोग शामिल है। जिसमें दो सगे भाई 40 वर्षीय और 35 वर्षीय भी पॉजिटिव मिले है। दोनों भाई मुंबई से आए थे। महुली क्षेत्र के चंदीपुर गांव के पांच लोग पॉजिटिव पाए गए है। महुली क्षेत्र के ही रतनपुरा गांव का 25 वर्षीय युवक भी कोरोना पॉजिटिव मिला है।

युवक मुंबई में एक कंपनी में पॉवर लूम चलाने का काम करता था। युवक ट्रक से मुंबई से 18 मई को लौटा था। दुधारा क्षेत्र के पचपोखरी गांव निवासी 46 वर्षीय शख्स भी कोरोना पॉजिटिव मिला है। वह मुंबई से 16 मई को ट्रेन से जौनपुर तक आया था। फिर जौनपुर से बस से खलीलाबाद ट्रांजिट सेंटर पहुंच कर थर्मल स्क्रीनिंग कराया था। घर पर क्वारंटीन था। 24 मई को बुखार हुआ तो जिला अस्पताल लाया गया था। वर्तमान में जिला अस्पताल में ही क्वारंटीन है।

 कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग गांव के दो लोग पॉजिटिव मिले है। जिसमें जोरवा गांव का 44 वर्षीय शख्स है। शख्स मुंबई से 16 मई को खलीलाबाद ट्रांजिट सेंटर पहुंच कर थर्मल स्क्रीनिंग कराया था। 24 मई को बुखार हुआ तो जिला अस्पताल पहुंचा था, जहां क्वारंटीन है। इसके अलावा कोतवाली क्षेत्र के पैलीखास का निवासी 60 वर्षीय वृद्ध भी पॉजिटिव मिला है।

मुंबई से वृद्ध किराए के कार से 19 मई को लौटा था। थर्मल स्क्रीनिंग कराने के बाद घर पर क्वारंटीन था। वृद्घ 24 मई को स्वेच्छा से जिला अस्पताल पहुंचा और डॉक्टरों ने उसका नमूना लेकर जांच को भेजा था। वृद्ध जिला अस्पताल में क्वारंटीन है।

रिपोर्ट आई तो वृद्ध पॉजिटिव मिला। अपर सीएम डॉक्टर मोहन झा ने बताया कि सोमवार को आई रिपोर्ट में 23 लोग पॉजिटिव मिले है। पॉजिटिव मिले लोगों को सेंट थॉमस इंटर कॉलेज में बनाए गए एलवन हॉस्पिटल भेजा जा रहा है। अब तक 105 लोग पॉजिटिव मिल चुके है। जबकि छह संक्रमित की मौत हो चुकी है। जबकि 35 लोग ठीक होकर घर जा चुके है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed