फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Coronavirus positive got in Gorakhpur UP

गोरखपुर: बीआरडी मेडिकल कॉलेज के एक डॉक्टर सहित पांच साल की मासूम संक्रमित

Sat, 06 Jun 2020 10:10 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: vivek shukla Updated Sat, 06 Jun 2020 10:10 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus positive got in Gorakhpur UP
कोरोना वायरस। - फोटो : PTI

गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज के एक डॉक्टर सहित पांच साल की मासूम और भाई-बहन शनिवार को कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। पांच साल की मासूम सहजनवां के नेवास गांव की रहने वाली है। मासूम के माता-पिता पहले ही कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, जबकि मासूम की बड़ी बहन की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 

विज्ञापन


वहीं, संक्रमित भाई-बहन चरगांवा के एकला नंबर दो के रहने वाले हैं। इनके पिता पहले ही कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। दूसरी ओर डॉक्टर के पॉजिटिव आने के बाद बीआरडी में हड़कंप मच गया है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक बीआरडी मेडिकल कॉलेज का जूनियर डॉक्टर एनेसथिसिया विभाग में कार्यरत है। शुक्रवार को लक्षण दिखने पर कॉलेज प्रशासन ने नमूना जांच के लिए लिया। इस बीच रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। इसके बाद से ही बीआरडी में हड़कंप मच गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके संपर्क में आने वाले लोगों के नमूने भी ले लिए गए हैं। वहीं, नेवास गांव की रहने वाली मासूम के माता-पिता की रिपोर्ट दो जून को कोरोना पॉजिटिव मिली थी। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने परिजनों का नमूना जांच के लिए भेजा था। शनिवार परिजनों में पांच साल की बेटी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जबकि बड़ी बेटी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 

इसके अलावा चरगांवा के एकला नंबर दो के रहने वाले बहन-भाई (उम्र 17-15) की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आ गई है। इनके पिता की रिपोर्ट पहले ही पॉजिटिव आ चुकी है। इसी आधार पर इनका नमूना स्वास्थ्य विभाग ने लिया था। मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) डॉ. श्रीकांत तिवारी ने बताया कि पांच साल की मासूम सहित बहन और भाई कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। 

पांच साल की मासूम को बीआरडी और बहन भाई को रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। एकला नंबर दो को हॉट-स्पॉट घोषित करते हुए गांव को सील कराया जाएगा। इसके अलावा इनके संपर्क में आने वालों के नमूने लिए जाएंगे। गांव को सैनिटाइज कराने के निर्देश दे दिए गए है। 
 

जिले में 129 हुई कोरोना मरीजों की संख्या 

सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी ने बताया कि जिले में अब तक 129 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं। इनमें से 37 ठीक होकर घर जा चुके हैं, जबकि सात की मौत हो चुकी है। फिलहाल जिले में 85 एक्टिव केस हैं। इनमें से 54 रेलवे अस्पताल और 31 बीआरडी में भर्ती हैं, जबकि एक का इलाज एसपीजीआई में चल रहा है।

वहीं बीआरडी अस्पताल के प्राचार्य डॉ. गणेश कुमार एनेथिसिया विभाग का एक जूनियर डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव मिला है। इनकी ड्यूटी कोरोना वार्ड में नहीं लगाई गई थी। एहतियात के तौर पर इनके संपर्क में आने वाले सभी लोगों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed