{"_id":"5edb67b8c2424a4fe210390a","slug":"coronavirus-positive-got-in-basti-at-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती में मृत किशोरी सहित मिले 4 नए कोरोना पॉजिटिव, जिले में संक्रमितों की संख्या हुई 224","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती में मृत किशोरी सहित मिले 4 नए कोरोना पॉजिटिव, जिले में संक्रमितों की संख्या हुई 224
Sat, 06 Jun 2020 08:59 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 06 Jun 2020 08:59 PM IST
सार
- मुंबई से ट्रक व बसों से आए थे चारों प्रवासी मजदूर
- क्वारंटीन सेंटर से पॉजिटिव मरीजों को शिफ्ट किया गया रुधौली
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बस्ती जिले में शनिवार को एक मृत किशोरी सहित कोरोना के चार और पॉजिटिव मिले। ये प्रवासी हैं। अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 224 हो गई है। शुक्रवार की देर रात बीआरडी मेडिकल कॉलेज से आई जांच रिपोर्ट में तीन कोरोना पॉजिटिव मिले थे, लेकिन सत्यापन में एक नाम गलती से आने के बाद डीएम आशुतोष निरंजन की पहल पर दुरुस्त करा दिया गया था। इसके बाद संख्या 220 हो गई थी।
डीएम आशुतोष निरंजन ने बताया कि शनिवार को चार नए केस आने के बाद संक्रमितों की संख्या 224 हो गई है। 28 पॉजिटिव मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इन्हें घर भेज दिया गया है। अब तक 87 मरीज निगेटिव हो चुके हैं। 8 की मौत हो चुकी है। एक्टिव केस 129 हैं।
नए संक्रमित चारों लोग मुंबई से बस व ट्रक से आए थे। इन्हें क्वारंटीन सेंटरों से रुधौली स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में स्थापित आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। जिले में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। गैर प्रांत से 92 हजार लोग आ चुके हैं। जांच-पड़ताल के बाद ही प्रवासियों को घर जाने की अनुमति है। यदि किसी में लक्षण नजर आते हैं तो उसे क्वारंटीन कर दिया जाता है।
विज्ञापन
डीएम आशतोष निरंजन ने बताया कि अब तक 201 प्रवासी पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। इनमें से 63 पॉजिटिव केस निगेटिव हो चुके हैं। शनिवार को आई 103 रिपोर्ट में 28 पॉजिटिव की तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। ये लोग मुंडेरवा, रुधौली व ओपेक चिकित्सालय कैली के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती थे। अब ये लोग 14 दिन होम क्वारंटीन रहेंगे। इन पर निगरानी समिति की नजर रखेगी।