फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Coronavirus in Gorakhpur update infection rate decreases by 95 percent in one month

गोरखपुर में कोरोना: एक माह में 95 प्रतिशत कम हुई संक्रमण की रफ्तार, कर्फ्यू से मिल सकती है मुक्ति

Mon, 07 Jun 2021 12:32 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: प्राची प्रियम Updated Mon, 07 Jun 2021 12:32 PM IST
सार

मई के शुरुआती छह दिनों में 5642 की तुलना में जून में महज 263 संक्रमित मिले। मंगलवार तक कोरोना के आंशिक कर्फ्यू से मुक्ति की उम्मीद।
 

विज्ञापन
Coronavirus in Gorakhpur update infection rate decreases by 95 percent in one month
कोरोना वायरस

विस्तार

गोरखपुर में मई माह के शुरुआती दिनों की तुलना में जून में अब तक संक्रमण के मामलों में 95 प्रतिशत तक की गिरावट आई है। इससे यह उम्मीद जताई जा रही है कि मंगलवार से जिला कोरोना के आंशिक कर्फ्यू से मुक्ति पा लेगा।
विज्ञापन


एक से छह मई के बीच कोरोना संक्रमण के 5642 मामले सामने आए हैं। जून के शुरुआती छह दिनों में कुल 263 संक्रमित मिले हैं। मई माह की इस अवधि में जहां औसतन प्रतिदिन संक्रमण की रफ्तार हजार के करीब थी, वहीं अब 40-45 तक सिमट गई है। रविवार को तो सिर्फ 26 नए संक्रमित मिले हैं। छह मई को एक्टिव केसों की संख्या 9292 थी, जबकि छह जून को यह संख्या 722 हो गई।
विज्ञापन


28 मई से संक्रमण की रफ्तार हुई कम
कोरोना संक्रमण की रफ्तार 28 मई से कम हुई है। संख्या दहाई में सिमट कर रह गई है। 28 मई को 81, 29 मई को 53, 30 मई को 62, 31 मई को 32, एक जून को 57, दो जून को 47, तीन जून को 52, चार जून को 41, पांच जून को 40 तथा छह जून को महज 26 नए संक्रमितों का मिलना इस बात की तस्दीक है कि दूसरी लहर लगभग थम सी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed