Corona in Gorakhpur: सदर एसडीएम, मुख्य राजस्व अधिकारी समेत 141 मिले कोरोना पॉजिटिव, पांच की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर जिले में संक्रमण के मामले अब डॉक्टरों के बाद अधिकारियों तक पहुंचने लगे हैं। सोमवार को सदर एसडीएम, मुख्य राजस्व अधिकारी समेत 141 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। साथ ही पांच संक्रमितों की मौत भी हुई है।
संक्रमित मरीजों में बीआरडी, अस्थाई जेल, रेलवे कारखाना, रोडवेज के कर्मी भी शामिल हैं। इसके बाद से जिले में संक्रमितों की संख्या 2619 से हो गई है। एक्टिव केस 1609 हैं। जबकि 951 मरीज ठीक हो चुके हैं। मौतों का आकड़ा 54 से बढ़कर 59 पहुंच गया है।
जानकारी के मुताबिक सदर एसडीएम गौरव सिंह सोंगरवाल के कार्यालय के कई कर्मी पॉजिटिव पिछले दिनों पॉजिटिव पाए गए थे। इसकी वजह से एहतियात के तौर पर एसडीएम ने सोमवार को एंटीजन किट से जांच कराई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद वह होम आइसोलेट हो गए हैं। इनके अलावा मुख्य राजस्व अधिकारी की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शहर की बात करें तो 99 केस मिले हैं।
इनमें बंसतपुर तीन, हुमांयुपुर उत्तरी चार, बशारतपुर आठ, गोरखनाथ दो, बेहितयाता के बगल वाले मोहल्ले जगरनाथपुर में नौ, रोडवेज के चार कर्मी, सदर दो, कैंट थाना का एक कर्मी, कलेक्ट्रेट परिसर के तीन कर्मी, रेलवे गोरखपुर के दो कर्मी, धर्मशाला एक, कूड़ाघाट तीन, घोष कंपनी दो, बिछिया सात, जटेपुर उत्तरी तीन, तारामंडल एक, बरगदवां एक, विष्णुपुरम एक, माधोपुर दो, शाहपुर एक, आर्यनगर दो, जनप्रिय बिहार कॉलोनी तीन, विकास नगर एक, झारखंडी दो, रामगढ़ताल एक, लच्छीपुर एक, सौदागार मोहल्ला एक, आजाद चौक, लाल डिग्गी चार, नर्रे बुजुर्ग एक, दाउदपुर एक, झरना टोला एक, साकेतपुरी, सिविल लाइन में एक-एक और रुस्तमपुर में दो कोरोना संक्रमित मिले हैं। सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी ने बताया कि संक्रमितों के परिजनों की कोरोना जांच कराई जाएगी।
कई परिवार भी हुए संक्रमित
पादरीबाजार के एक ही परिवार के तीन लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें चार साल का एक मासूम भी शामिल है। लाल डिग्गी के एक ही परिवार के दो लोग, रुतमपुर के आंबेश्वरी अपार्टमेंट के रहने वाले एक ही परिवार के दो लोग, गोला थाना के तीन कर्मी, भीटी खोरिया के एक ही परिवार के तीन लोग, पिपरौली के नेवास के एक ही परिवार के चार लोग, जगरनाथपुर मोहल्ले के एक ही परिवार के दो लोग पॉजिटिव मिले हैं।
इसी मोहल्ले के सात अन्य अलग-अलग परिवार के संक्रमित मिले हैं। हुमायुंपुर में एक ही परिवार के दो लोग, इसमें एक चार साल का मासूम भी शामिल हैं। आर्य नगर के एक ही परिवार के दो लोग, बिछिया कॉलोनी के दो परिवार के दो लोग, इसी मोहल्ले के एक ही परिवार के तीन और लोग संक्रमित मिले हैं।
इन ग्रामीण इलाकों में मिले मरीज
सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी ने बताया कि ग्रामीण इलाकों में भटहट के गुलहरिया में एक, चरगांवा, सेमरा, मानीराम में एक-एक मरीज मिले हैं। इसके अलावा गोला के अतरौरा में एक, गोला में तीन, वार्ड नंबर पांच में एक, कौड़ीराम के मलाव में एक, खजनी के उनवल खास में एक, खोराबार के नंदानगर में एक, पॉली के टिकरिया में एक, पिपराइच में तीन, पिपरौली के गीडा थाना में दो, भीटी में पांच, सरदारनगर के चौरीचौरा और सहजनवां में एक-एक मरीज मिले हैं।