फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Coronavirus got in Deoria at Uttar pradesh

देवरिया में मिले 7 और कोरोना पॉजिटिव, जिले में संक्रमितों की संख्या हुई 131

Sat, 06 Jun 2020 06:38 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Sat, 06 Jun 2020 06:38 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus got in Deoria at Uttar pradesh
कोरोना वायरस। - फोटो : PTI

देवरिया जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। शनिवार को सात और लोगों की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई। सभी लोग मुंबई, गुड़गांव और दिल्ली से ट्रेन और बस से घर आए हैं। जिले में संक्रमितों की संख्या अब 131 हो गई है। कोविड-19 अस्पताल सेंट्रल एकेडमी में सभी को भर्ती कराया गया है। 46 संक्रमितों के स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद घर भेज दिया गया है।

विज्ञापन


भटनी के डेमुसा गांव निवासी 30 वर्षीय युवक मुंबई में सब्जी बेचता था। 2 जून को ट्रेन से सुल्तानपुर तक और वहां से बस से देवरिया आया। थर्मल स्क्रीनिंग के बाद स्कूल में क्वारंटीन किया गया था। इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बरहज के मिर्जापुर गांव निवासी 26 वर्षीय युवक हरियाणा के गुंडगांव में रहता था। एक जून को बाइक से बरहज पहुंचा और डिग्री कॉलेज में क्वारंटीन हो गया। इसकी भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन


भलुअनी  के जैतपुरा गांव गांव निवासी 28 वर्षीय महिला 12 लोगों के साथ ट्रेन से लखनऊ और लखनऊ से बस से सलेमपुर 23 मई को पहुंची। थर्मल स्क्रीनिंग कराने के बाद सभी लोग घर चले गए। दिक्कत बढ़ने पर महिला का सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मुंबई में यह होटल चलाती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाहरियों ने बढ़ाई चिंता

भागलपुर के बकुची गांव के 41 वर्षीय व्यक्ति 30 मई को ट्रेन से वाराणसी तक आया। यहां से बस से सलेमपुर थर्मल स्क्रीनिंग के बाद टेंपो से अपने गांव गए। स्कूल में एक दिन रहे और दूसरे दिन सैंपलिंग के बाद एसके इंटर कॉलेज नवलपुर में क्वारंटीन कर दिया गया। इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यह मर्चेंट नेवी में काम करते हैं।

रुद्रपुर के मंगा कोरड़ गांव के 37 वर्षीय व्यक्ति 16 मई को मुंबई से बस से रुद्रपुर आया। दो दिन घर रहने के बाद रुद्रपुर नगर के डिग्री कॉलेज के क्वारंटीन सेंटर में आ गया। बरहज के देईडीहा गांव का 27 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसका भाई 20 दिन पूर्व हरियाणा से बस से आया और बिना जांच कराए घर चला गया, जो जांच में सक्रमित मिला था। अब यह ठीक होकर घर चला आया है।

इसकी लापरवाही के कारण इसका भाई भी संक्रमित हो गया है। रुद्रपुर के बेलवाघाट निवासी 32 वर्षीय युवक एक सप्ताह पूर्व मुंबई से आया। वह रुद्रपुर नगर के डिग्री कॉलेज में रह रहा था। दो दिन अपने घर पर भी रहा है। सभी गावों में सुरक्षा बढ़ा दिया गया है। जैतपुरा की महिला संक्रमित होने के बाद घर पर थी। गांव में लोगों के संपर्क में रही है। इस गांव को सील कर संपर्क में रहने वालों को ट्रेस किया जा रहा है।

सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने बताया कि सात लोग संक्रमित मिले हैं। अभी तक 46 लोग ठीक हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed