फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Coronavirus fighting will helpful change Zodiac of Sun and Mars

कोरोना से लड़ने में सहायक होगा सूर्य और मंगल का राशि परिवर्तन, जनमानस के लिए अच्छा साबित होने वाला है यह संयोग

Thu, 20 Aug 2020 04:27 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 20 Aug 2020 04:27 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus fighting will helpful change Zodiac of Sun and Mars
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

सूर्य और मंगल अपने-अपने राशियों में स्वग्रही हो गए हैं। सूर्य राशि सिंह, जबकि मंगल मेष राशि में प्रवेश कर चुका है। सूर्य और मंगल के स्वग्रही होने का दुनिया पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। पृथ्वी पर कोरोना महामारी के रूप में जो समस्या बनी हुई है, इस राशि परिवर्तन से उससे लड़ने में दुनिया को मजबूती मिलेगी। मंगल रक्त का मालिक है।

विज्ञापन


सूर्य सकारात्मक ऊर्जा का मालिक है, पोषक तत्वों का मालिक है इसका सभी पर अवश्य प्रभाव पड़ेगा। ज्योतिर्विद पंडित नरेंद्र उपाध्याय ने बताया कि सूर्य और मंगल का राशि परिवर्तन विश्व के लिए मंगलकारी साबित होगा। इस संयोग का दूसरी राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा, उन्होंने इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन

मेष: पराक्रम बढ़ेगा, निर्णय लेने की क्षमता में वृद्धि होगी। उत्तम समय का निर्माण हो रहा है। बलशाली बनेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार अच्छा रहेगा। लाल वस्तु पास रखें, काली चीजों का दान करें।

वृष: खर्च से परेशान रहेंगे। कर्ज की स्थिति आ सकती है। बचकर चलने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार तीनों की रक्षा करें। सूर्य को जल दें और काली जी की आराधना करें।

मिथुन: पराक्रम साथ देगा। व्यापार में तरक्की करेंगे। प्रेम की स्थिति अच्छी रहेगी। शारीरिक परेशानी बनी रहेगी। हरी वस्तु पास रखें और काली जी की उपासना करते रहें।

कर्क: शासन-सत्ता पक्ष का सहयोग रहेगा। उच्चाधिकारी प्रसन्न होंगे। व्यापार और प्रेम की स्थिति अच्छी है, लेकिन स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा। काली वस्तु का दान करें, शिव की आराधना करें।

सिंह: आत्मबल बढ़ेगा। शारीरिक स्थिति अच्छी रहेगी। शासन-सत्तापक्ष अच्छा रहेगा। राजनीतिक पक्ष अच्छा रहेगा। व्यापारिक स्थिति ठीक होगी। सूर्य को जल दें, काली वस्तुओं का दान करें।

कन्या: शासन-सत्तापक्ष से दूरी बनेगी। सरकारी तंत्र के खिलाफ न जाएं। स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा। प्रेम की स्थिति सामान्य रहेगी। व्यापार भी सामान्य रहेगा। ताम्रपात्र का दान करें।

तुला: शासन-सत्तापक्ष का सहयोग मिलेगा। रुका हुआ धन मिलेगा। नौकरी-चाकरी में बढ़ोतरी। स्वास्थ्य और प्रेम सामान्य बना रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सूर्य का जल दें। ताम्रपात्र का दान करें।

वृश्चिक: शासन-सत्तापक्ष, व्यापार और स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। वाहन चलाते समय और हथियारों से सतर्क रहें। प्रेम की स्थिति मध्यम है। व्यापार ठीक रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

धनु: सूर्य की स्थिति बदलने से हर तरह की परेशानी में सुधार होगा। सरकारी तंत्र से परेशानी खत्म होगी। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा रहेगा। बजरंग बाण का पाठ करें।

मकर: सरकारी तंत्र आपके खिलाफ जाएगा, स्वास्थ्य और व्यापार सामान्य, प्रेम की स्थिति ठीक नहीं रहेगी। सूर्य को जल दें और काली जी की आराधना करें।

कुंभ: जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्की मिलेगी। सरकारी तंत्र से काम बनेगा। स्वास्थ्य और प्रेम सामान्य बना रहेगा। ताम्रपात्र का दान करें।

मीन: विरोधी परास्त होंगे। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। सरकारी तंत्र का लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य और प्रेम व व्यापार उत्तम रहेगा। सूर्य को जल दें और पीली वस्तु पास रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed