{"_id":"5ec37ac88ebc3e90294c3d9c","slug":"corona-warriors-couple-hard-working-due-to-coronavirus-in-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से जंग की लड़ाई में कूद पड़े हैं ये दंपती, मासूम बच्चों को छोड़ ऐसे निभा रहे फर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से जंग की लड़ाई में कूद पड़े हैं ये दंपती, मासूम बच्चों को छोड़ ऐसे निभा रहे फर्ज
Tue, 19 May 2020 11:53 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, कौड़ीराम (गोरखपुर)।
अमर उजाला ब्यूरो, कौड़ीराम (गोरखपुर)।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 19 May 2020 11:53 AM IST
सार
- पति बांसगांव स्वास्थ्य विभाग में बीएचडब्ल्यू जबकि पत्नी गोरखपुर में एएनएम हैं
- संकट की घड़ी में मासूम बच्चों को घर छोड़कर कोरोना के खिलाफ लड़ रहे हैं जंग
विज्ञापन
प्रभात सिंह व उनकी पत्नी विनीता सिंह।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना संक्रमण काल में जहां लोग अपने घरों में रहकर इससे बचने की कोशिश कर रहे हैं वही कुछ लोग अपने परिवार की चिंता छोड़कर अपने फर्ज को अंजाम देने में लगे हुए हैं। ऐसा ही एक दंपती है जो अपने दो मासूम बच्चों को छोड़कर कोरोना के खिलाफ जंग लड़ रहा है।
बांसगांव के रहने वाले प्रभात सिंह स्वास्थ्य विभाग में बीएचडब्ल्यू हैं जबकि उनकी पत्नी विनीता सिंह गोरखपुर में एएनएम हैं। प्रभात कोरोना जांच टीम के सदस्य बनाए गए हैं। ऐसे में उन्हें बाहर जाकर लोगों की जांच भी करनी पड़ती है।

इसके साथ ही एएनएम पत्नी विनीता गोरखपुर के दीवान बाजार में कोरोना से जंग लड़ रही हैं। ये दोनों संकट की इस घड़ी में प्राथमिकता देश को दे रहे हैं। ये अपनी सात साल की बेटी आराध्या तथा 10 साल का बेटा अनुभव को घर पर छोड़कर दिन- रात ड्यूटी कर रहे हैं।
बच्चों ने बताया कि मेरी मम्मी और पापा दोनों कोरोना वायरस से रोज जंग लड़ते हैं। बताया कि हम दोनों लोग घर रहते हुए पढ़ाई करते हैं या फिर टीवी देखते हैं। दंपती ने बताया कि बच्चों को पास आने से मना करती हूं।
ड्यूटी से आने के बाद बच्चों के पास नहीं जाते हैं, जबकि बच्चे पास आने के लिए शोर मचाने लगते हैं, लेकिन किसी तरह उनको मनाते हैं। उन्होंने लोगों से अपील किया कि कोरोना से बचने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग के साथ सफाई का ध्यान जरूर रखें। घरों पर ही रहें। यदि किसी जरूरी काम से बाहर निकलते हैं तो मास्क का प्रयोग जरूर करें।